होम / पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के बाद बवाल, भाजपा विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के बाद बवाल, भाजपा विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

• LAST UPDATED : August 23, 2022

इंडिया न्यूज, हैदराबाद (Telangana)। अब तेलंगाना में भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की है। विधायक के अनर्गल प्रलाप के बाद गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए हैं। देर रात बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा विधायक के खिलाफ प्रदर्शन कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की।

भाजपा विधायक के खिलाफ कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के बाद भाजपा विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। डीसीपी पी साई चौतन्य ने बताया बड़ी संख्या में लोगों ने बीती रात साउथ जोन डीसीपी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने बताया कि विधायक के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ेंः गोरखपुर में मिला हुक्का बार, कई लोग पुलिस की हिरासत में

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox