होम / कांग्रेस में सिर्फ रह जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी: डिप्टी सीएम केशव मौर्य

कांग्रेस में सिर्फ रह जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी: डिप्टी सीएम केशव मौर्य

• LAST UPDATED : August 27, 2022

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में डिप्टी सीएम केशव मौर्य एक बार फिर अपने बयानों से चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ समय बाद वो दिन भी आएगा जब कांग्रेस में सिर्फ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी ही रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब तक बहुत सारे लोग कांग्रेस छोड़ चुके हैं। बता दें कि बीते एक दिन पहले ही बहुत सारे लोग कांग्रेस छोड़ चुके हैं।

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पहले से शुरू हुए कांग्रेस पार्टी में इस्तीफों का सिलसिला लगातार जारी है। अपनी ही पार्टी के दिग्गज नेताओं को रोकने में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी फेल होते दिख रहे हैं। बीते एक दिन पहले वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के सभी पदों से इस्तीफा देकर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। वह जम्मू कश्मीर में कांग्रेस का प्रमुख चेहरा थे।

राहुल गांधी के व्यवहार को बताया बचकाना
उन्होंने शुक्रवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता सहित अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके व्यवहार को बचकाना कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल वरिष्ठ नेताओं से सलाह नहीं लेते हैं और पार्टी के ज्यादातर फैसले गार्ड व पीए लेते हैं।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox