होम / रालोद अध्यक्ष जयंत ने बागपत को चुना नोडल जिला, दादा और पिता की कर्मभूमि को दिया सम्मान

रालोद अध्यक्ष जयंत ने बागपत को चुना नोडल जिला, दादा और पिता की कर्मभूमि को दिया सम्मान

• LAST UPDATED : August 28, 2022

इंडिया न्यूज, बागपत (Uttar Pradesh)। रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने बागपत को नोडल जिला के रूप में चुनाव किया है। जयंत को इस फैसले को अपने दादा चौधरी चरण सिंह और पिता चौधरी अजित सिंह की कर्मभूमि को सम्मान देने वाला माना जा रहा है। जयंत सिंह के राज्यसभा की निधि के खाते का बागपत से संचालन किया जाएगा। प्रशासन को जयंत ने पत्र भेजकर यह जानकारी दी है।

चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजित सिंह की कर्मभूमि है बागपत

बागपत को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह की कर्मभूमि माना जाता है। चौधरी चरण सिंह ने राजनीति करते हुए सभी चुनाव यहां से लड़े, तो चौधरी अजित सिंह ने वर्ष 2019 का लोकसभा का आखिरी चुनाव मुजफ्फरनगर से लड़ा था। जबकि उस बार बागपत से लोकसभा चुनाव में उनके बेटे चौधरी जयंत सिंह उतरे थे।

राज्यसभा सांसद की धनराशि बागपत में खर्च होगी

चौधरी जयंत सिंह ने दादा व पिता की कर्मभूमि को राज्यसभा सदस्य बनने के बाद भी पूरा सम्मान दिया है। उन्होंने राज्यसभा सदस्य के लिए मिलने वाली निधि का खाता संचालित करने के लिए बागपत जिला चुना है। जिस प्रदेश से राज्यसभा की सदस्यता मिलती है। उस प्रदेश से एक जिले को नोडल के रूप में चुना जाता है। इस तरह यह भी माना जा रहा है कि अगर जयंत सिंह आगामी लोकसभा चुनाव लड़ते हैं तो वह बागपत सीट को चुन सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः ‘वी वीमेन वांट’ शो में मेनोपॉज के लक्षणों और कारणों पर की जाएगी चर्चा

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox