होम / मुंबई एयरपोर्ट से केआरके को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई एयरपोर्ट से केआरके को पुलिस ने किया गिरफ्तार

• LAST UPDATED : August 30, 2022

इंडिया न्यूज, मुंबई (Kamal Rashid Khan Arrested)। सेल्फ क्लेम क्रिटिक कमाल राशिद खान (KRK) को पुलिस ने गिरफ्तार में लिया है। केआरके के खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। केआरके द्वारा साल 2020 में किए गए एक विवादित ट्वीट को लेकर पुलिस ने उन पर कार्रवाई की है। मुंबई के एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं केआरके

मुंबई पुलिस ने बताया कि उन्हें आज ही बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि कमाल राशिद खान आए दिन अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। केआरके आए दिन किसी न किसी फिल्म या सेलेब्रिटी के बारे में गलतबयानी कर देते हैं जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल भी किया जाता है। इससे पहले सुपरस्टार सलमान खान ने उन पर मानहानि का केस कर दिया था।

उगाही करने का लगा था आरोप

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने फिल्म शिवाय की रिलीज के वक्त कमाल राशिद खान का एक ऑडियो टेप शेयर किया था जो कि खूब वायरल हुआ था। अजय देवगन ने ट्वीट शेयर करते हुए आरोप लगाया था कि कमाल राशिद खान फिल्म का अच्छा रिव्यू करने के लिए पैसा वसूलने की कोशिश करते हैं और ऐसा नहीं करने पर निगेटिव बातें फैलातें हैं।

यह भी पढ़ेंः यूपी में तेजी से फैल रहा लंपी वायरस, 21 जिलों में 12000 से अधिक पशु चपेट में

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox