होम / यूपी में गंगा, यमुना और बेतवा नदी में उफान से खौफ, कई जिलों में बाढ़ के आसार

यूपी में गंगा, यमुना और बेतवा नदी में उफान से खौफ, कई जिलों में बाढ़ के आसार

• LAST UPDATED : August 30, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ: Fear of flood in Ganga : यूपी में कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पूर्वी हिस्से और बुंदेलखंड क्षेत्र के कई जिलों में गंगा और यमुना दोनों नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। वाराणसी में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से डेढ़ मीटर ऊपर है। गंगा का पानी विश्वनाथ कारिडोर तक पहुंच गया है।
इन स्थानों पर है बाढ़ का खतरा
प्रयागराज , मिजार्पुर , वाराणसी , गाजीपुर और बलिया में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। औरैया, प्रयागराज, जालौन, हमीपुर और बांदा जिलों में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कुछ निचले इलाकों के रिहायशी इलाकों में बाढ़ का पानी लोगों के  परेशानी का सबब बन गया है। इन इलाकों से लोगों को निकाले जाने का कार्य जारी है।

यह भी पढ़ेंः यूपी में तेजी से फैल रहा लंपी वायरस, 21 जिलों में 12000 से अधिक पशु चपेट में

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox