होम / अब बदल जाएगा ताजमहल का नाम, तेजो महालय करने की चल रही तैयारी

अब बदल जाएगा ताजमहल का नाम, तेजो महालय करने की चल रही तैयारी

• LAST UPDATED : August 31, 2022

इंडिया न्यूज, आगरा (Uttar Pradesh)। लगता है कि अब विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का नाम भी बदल जाएगा। आगरा नगर निगम में आज यानी बुधवार को ताजमहल का नाम बदलकर तेजो महालय करने का प्रस्ताव लाया जाएगा। ताजगंज के भाजपा पार्षद शोभाराम राठौर आज दोपहर तीन बजे से होने वाले नगर निगम सदन के अधिवेशन में यह प्रस्ताव पेश करेंगे। पार्षद राठौर का कहना है कि उन्होंने प्रस्ताव संख्या 4 (7) में इसके संबंध में कई तथ्य रखे हैं, जिनके आधार पर नाम बदलने का प्रस्ताव सदन के सामने रखा जाएगा।

आगरा में पहले भी बदले जा चुके हैं कई नाम

पार्षद शोभाराम राठौर कहते हैं कि मुगल रोड, घटिया आजम खां समेत कई सड़कों, चौराहों के नाम बदले गए हैं। इसलिए अब वक्त आ गया है कि ताजमहल का नाम भी बदलकर तेजो महालय किया जाए। वह ऐतिहासिक तथ्यों को सदन में रखेंगे और नाम बदलने पर समर्थन मांगेंगे। बता दें कि हिंदूवादी संगठन लगातार ताजमहल को तेजो महालय बताते आ रहे हैं। इसे लेकर कई बार विवाद भी खड़ा हो चुका है। नगर निगम सदन के सामान्य अधिवेशन में हाउस टैक्स के सर्वे पर हंगामा हो सकता है। नगर निगम ने निजी कंपनी साईं कंस्ट्रक्शन से हाउस टैक्स का सर्वे कराया है।

यह भी पढ़ेंः गौतम अडानी ने लगाई लंबी छलांग, दुनिया के तीसरे नंबर के रईस बने

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox