होम / उत्तराखंड में चल रहा है भर्ती घोटालों का रैकेटः प्रियंका गांधी

उत्तराखंड में चल रहा है भर्ती घोटालों का रैकेटः प्रियंका गांधी

• LAST UPDATED : September 4, 2022

इंडिया न्यूज, देहरादून (Uttrakhand)। विधानसभा सहित तमाम भर्तियों का विवाद गहराता जा रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। अपने फेसबुक पेज के माध्यम से प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर हुए भर्ती घोटालों ने होनहार युवाओं को निराश किया है।

पेपर लीक व भ्रष्टाचार के मामले सामने आए

प्रियंका ने कहा कि एक तरफ, राज्य के अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और भ्रष्टाचार सामने आया है। वहीं, दूसरी ओर विधानसभा में हुई भर्तियों में भी भारी घोटाला सामने आया है। इसमें तमाम नेताओं के रिश्तेदारों और संबंधियों को बड़ी संख्या में पद बांटे गए। इससे होनहार युवाओं में निराशा देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ेंः ट्विटर पर योगी आदित्यनाथ के राहुल गांधी की तुलना में ज्यादा हुए फालोअर्स

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox