होम / मेरठ में गर्लफ्रेंड के लिए दिया पत्नी को तीन तलाक, दर्ज हो गया केस

मेरठ में गर्लफ्रेंड के लिए दिया पत्नी को तीन तलाक, दर्ज हो गया केस

• LAST UPDATED : September 6, 2022

इंडिया न्यूज, मेरठ: Triple talaq given to wife : शादीशुदा था और अपनी गर्ल फ्रेंड से शादी करना चाहता था। इस चक्कर में उसने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। साथ ही उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता पुलिस के पास चली गई और उसने शिकायत दर्ज कराई। साथ ही उसने दहेज प्रताड़ना का भी आरोप लगाया। पीड़िता की शिकायत सुनने के बाद लिसाडी गेट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

निकाह के दस साल हो चुके थे

लिसाडी गेट थाना क्षेत्र के हुमायूनगर निवासी दरखशा पुत्री स्व: महफून ने बताया कि उसका निकाह 10 साल पहले नौचंदी थाना क्षेत्र के ढवाईनगर निवासी जिशान पुत्र रिजवान से हुआ था। आरोप लगाया कि निकाह के बाद से पति और ससुराल वाले दो लाख रुपये की मांग करने लगे।

एक महिला से है पति के संबंध

पीड़ित विवाहिता का कहना है कि उसके भाई ने किसी तरह 40 हजार रुपये ब्याज में उधार लेकर दिए, फिर भी ससुराल के लोगों का व्यवहार नहीं बदला। महिला का आरोप है कि उसके पति का चाल-चलन ठीक नहीं है, उसके दिल्ली की एक महिला से अवैध संबंध हैं। दो माह पूर्व पति की हरकतों का विरोध किया तो उसने मार पीट की इसके साथ ही धमकी दी कि तलाक देकर दूसरी महिला से निकाह करूंगा। घर से निकाल दिया, तभी से वह मायके में रह यही थी।

यह भी पढ़ेंः  भाजपा विधायक अरविंद गिरी का हार्ट अटैक से निधन

यह भी पढ़ेंः अयोध्या में अनूठा होगा दीपोत्सव, 14 लाख से ज्यादा दीये के संग बनेगा वर्ल्ड रेकार्ड

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox