होम / BJP Cabinet Minister Siddharth Nath Singh : यूपी में गुंडाराज चाहती है समाजवादी पार्टी

BJP Cabinet Minister Siddharth Nath Singh : यूपी में गुंडाराज चाहती है समाजवादी पार्टी

• LAST UPDATED : December 1, 2021

इंडिया न्यूज, मुरादाबाद:

BJP Cabinet Minister Siddharth Nath Singh भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ सम्मेलन में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने संबोधित किया और कहा कि समाजवादी पार्टी यूपी में गुंडाराज चाहती है। भाजपा विकास की बात करती है और समस्याओं का समाधान करती है लेकिन समाजवादी पार्टी व कांग्रेस लोगों की समस्याओं के समाधान के बजाय उनकी समस्या का ही मुद्दा बना देते हैं। (BJP Cabinet Minister Siddharth Nath Singh )

व्यापारियों के हित में भाजपा ने कई योजनाएं चलाईं हैं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार कहती है कि हम बुलडोजर को वापस कर देंगे, लेकिन सोचने की बात है कि बुलडोजर किनके ऊपर चल रहा है। हमने माफिया, सॉल्वर गैंग के घरों पर बुलडोजर चलाने की बात कही है, सपा बुलडोजर वापस लाने की बात करके गुंडाराज चाहती है।


एक जिला एक उत्पाद के माध्यम से कारोबार में तरक्की हुई है BJP Cabinet Minister Siddharth Nath Singh

व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के नेतृत्व में एक जिला एक उत्पाद के माध्यम से कारोबार में तरक्की हुई है। 4:30 लाख लोगों को रोजगार मिला है। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा संगठन है जिसके विश्व में सबसे ज्यादा सदस्य हैं, सबका साथ सबका विकास के साथ भाजपा आगे बढ़ रही है।

अखिलेश यादव ने प्रदेश को 25 साल पीछे धकेलने का काम किया BJP Cabinet Minister Siddharth Nath Singh

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि अखिलेश यादव ने प्रदेश को 25 साल पीछे धकेलने का काम किया। उनके राज में लूट, डकैती की घटनाएं चरम पर थीं, तो मां बहनें भी सुरक्षित नहीं थीं। लेकिन आज व्यापारी का बेटा दुकान बंद करके सुरक्षित अपने घर पहुंच जाता है। पहले व्यापारी के बेटे की कब हत्या हो जाए।

इसका भय बना रहता था। भाजपा ने पूरे देश भर में ऐसा माहौल बनाया है कि व्यापारी कश्मीर में भी अपना व्यापार कर सकता है। मुरादाबाद के व्यापारी अब वहां पीतल की फैक्ट्री खोल सकते हैं, व्यापारियों को तय करना है कि बंटी बबली को वोट देना है या व्यापारियों का कल्याण करने वाली योगी और मोदी को वोट देना है।

Also Read : Rajasthan Unemployed strike : लखनऊ आए बेरोजगार युवा चार दिन से कांग्रेस मुख्यालय के बाहर अनशन पर

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox