होम / नबान्न मार्च निकाल रहे सुवेंदु अधिकारी हिरासत में, बंगाल में ममता के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल

नबान्न मार्च निकाल रहे सुवेंदु अधिकारी हिरासत में, बंगाल में ममता के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल

• LAST UPDATED : September 13, 2022

इंडिया न्यूज, कोलकाता (West Bengal)। प. बंगाल में भाजपा नेताओं ने ममता बनर्जी के खिलाफ फिर से मोर्चा खोल दिया है। भाजपा अपने दिग्गज नेताओं के नेतृत्व में नबान्न अभियान छेड़ दिया है, जिसमें सभी कार्यकर्ता राज्य सचिवालय नबान्न की ओर मार्च निकाल रहे हैं। रानीगंज रेलवे स्टेशन के बाहर भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प हो गई है। पुलिस ने सीनियर लीडर सुवेंदु अधिकारी समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

हिरासत में लिए गए सुवेंदु अधिकारी

भाजपा नेता और बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को हिरासत में ले लिया गया है। वे नबान्न मार्च में शामिल होने जा रहे थे। वहीं हिरासत में लिए जाने के बाद सुवेंदु ने कहा कि ये शांतिपूर्ण आंदोलन है। ये भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ हल्लाबोल है। बंगाल की जनता ममता जी के साथ नहीं है इसलिए वह बंगाल में तानाशाही कर रही हैं।

नबान्न मार्च में कोलकाता जा रहे भाजपा कार्यकर्ता

भाजपा के नबान्न मार्च में शामिल होने के लिए सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता ट्रेनों के जरिए भी कोलकाता की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने रेलवे स्टेशनों तक बैरिकेड्स लगा दिए हैं। वहीं भाजपा नेता अभिजीत दत्ता ने कहा कि हमारे 20 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दुर्गापुर रेलवे स्टेशन के पास रोक दिया है। मैं दूसरे रास्तों से यहां पहुंचा हूं। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच बोलपुर रेलवे स्टेशन के अंदर भी झड़प हुई।

यह भी पढ़ेंः गृहणियों के लिए राहत की खबर, सरसो के तेल और रिफाइंड के दामों में कमी

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox