होम / पंजाब-हरियाणा से विदा हुआ मानसून, 6.3% अधिक बरसात और अब बढ़ेगी ठंड

पंजाब-हरियाणा से विदा हुआ मानसून, 6.3% अधिक बरसात और अब बढ़ेगी ठंड

• LAST UPDATED : September 30, 2022

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़ (Monsoon Returned)। मानसून की विदाई हो गई है। मौसम विभाग ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। इस बार मानसून सामान्य से चार दिन की देरी से गया। इस वजह से बारिश भी सामान्य से छह फीसदी अधिक हुई। कहा जा रहा है कि अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगेगी। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि 29 सितंबर को दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों (जिला गुरुग्राम, फरीदाबाद और मेवात को छोड़कर) से विदा हो चुका है।

साफ रहेगा मौसम

चंडीगढ़ में अब आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। दिन के समय धूप निकलेगी जिससे लोगों को हल्की गर्मी का अहसास होगा। उन्होंने बताया कि इस सीजन में चंडीगढ़ में कुल 898.2 एमएम बारिश हुई जो औसत से 6.3 फीसदी ज्यादा है। सितंबर माह में मानसून के आखिरी दौर की बारिश ने पिछले 10 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बीते शनिवार को सुबह 8:30 बजे से रविवार सुबह 8:30 बजे के बीच 24 घंटे में 120.6 एमएम पानी गिरा है, जो 10 वर्षों में सबसे ज्यादा है।

हरियाणा में आठ प्रतिशत ज्यादा बारिश

हरियाणा के 80 प्रतिशत हिस्से से मानूसन की विदाई हो गई है। मानसून सीजन में प्रदेश में सामान्य से आठ प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। छह जिलों में सामान्य से कम और 16 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तर भारत के कई राज्यों से मानसून की विदाई हो गई है। आने वाले एक दो दिन में ही सम्पूर्ण मैदानी राज्यों से विदाई हो जाएगी। प्रदेश में इस साल मानसून अपने निर्धारित समय 30 जून पर सक्रिय हो गया था। जुलाई महीने में प्रदेश में मानसून सक्रिय रहा। वहीं, अगस्त और सितंबर में बिखराव वाली बारिश देखने को मिली।

यह भी पढ़ेंः प्रतापगढ़ में आंवले की भरपूर पैदावार, बागवानों में उत्साह की लहर

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox