होम / इटावा: मिट्टी खोदने गए तीन मासूमों की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम

इटावा: मिट्टी खोदने गए तीन मासूमों की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम

• LAST UPDATED : October 3, 2022

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, इटावा: बढ़पुरा क्षेत्र के गुलाब की गाड़िया गांव में बड़ा हादसा हुआ है। सोमवार को मिट्टी के नीचे दबने से तीन बच्चों की मौते हो गई। वहीं एक बच्चा घायल हो गया। जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ऐसे हुई दर्दनाक घटना
ग्रामीणों के मुताबिक ये चारों बच्चे घर को लीपने के लिए गांव के ही बड़े टीले से मिट्टी खोदने गए थे। तभी मिट्टी का टीला धंसक गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कुछ दूरी पर मौजूद किसानों ने घटना देखी तो चीख पुकार करते हुये दौड़ पड़े। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में पहुंचे गांव वालों ने चारों बच्चों को मिट्टी हटाकर बाहर निकाला। लेकिन तब तक तीन बच्चों जान्हवी, प्रशांत व दीक्षा की मौत हो गयी। जबकि गंभीर रूप से घायल अनुष्का का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी पर प्रशासनिक अधिकारी व सदर विधायक सरिता भदौरिया पहुंचीं। हादसे से गांव में कोहराम मचा हुआ है।

इनकी हुई मौत
हादसे के बाद मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में आसपास के लोग मौके पर दौड़े। किसी तरह से बच्चों को बाहर निकाला गया। जिनमें तीन बच्चों की मौत हो गई। जानवी (9) पुत्री बबलू, सोनाक्षी (7) पुत्री दीपचंद, कृष्णा (8) पुत्र करन सिंह की मौत हुई है। अनुष्का (9) पुत्री ब्रजेश घायल है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox