होम / Mulayam Singh Yadav: पूर्व CM की हालत नाजुक, मेदांता के डॉक्टरों ने दी अहम अपडेट्स

Mulayam Singh Yadav: पूर्व CM की हालत नाजुक, मेदांता के डॉक्टरों ने दी अहम अपडेट्स

• LAST UPDATED : October 4, 2022

Mulayam Singh Yadav Health Updates

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की एक बार फिर हालत बिगड़ गई है। मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों ने हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। ताजा अपडेट के मुताबिक, मुलायम सिंह की हालत Critical है। उन्हें ICU में भर्ती किया गया है। स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम निगरानी कर रही है।

परिवार के सभी सदस्य दिल्ली में मौजूद

इससे पहले सोमवार को मुलायम सिंह के भाई अभय राम यादव ने बताया कि नेताजी की हालत में काफी सुधार है। हम सभी लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। परिवार के सभी सदस्य इस समय दिल्ली में हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिंपल यादव, प्रतीक यादव, धर्मेंद्र यादव, तेज प्रताप यादव, शिवपाल यादव समेत परिवार के सभी लोग दिल्ली में हैं।

पीएम-सीएम और रक्षामंत्री ने जाना था हाल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अखिलेश यादव को फोन कर मुलायम सिंह की सेहत के बारें में जानकारी ली थी। उन्होंने मुलायम सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की थी।

एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अखिलेश यादव से फोन पर बात कर मुलायम सिंह यादव का हाल पूछा था। उन्होंने यह भी कहा था कि जो भी सहायता की जरूरत है, वह मदद के लिए मौजूद हैं। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी सपा संरक्षक का हाल पूछा था।

मुलायम सिंह की तबीयत करीब तीन साल से खराब चल रही है। वह महीने में कभी एक बार तो कभी दो बार जांच के लिए मेदांता जाते रहे हैं। लेकिन अगस्त महीने में उनकी हालत में लगातार गिरावट हुई है। बीते रविवार को उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मुलायम सिंह यादव को प्रोस्टेट से जुड़ी समस्या है।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने नवमी पर कन्याओं के पांव पखारे, बच्ची ने कही बड़ी बात

यह भी पढ़ें- 11 साल के बच्चे का अपहरण कर मांगी 30 लाख की फिरौती, 24 घंटे के अंदर पुलिस ने कर दिया बड़ा खुलासा

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox