होम / Health Bulletin: अब कैसी है मुलायम सिंह की तबीयत? सपा ने दी अपडेट्स

Health Bulletin: अब कैसी है मुलायम सिंह की तबीयत? सपा ने दी अपडेट्स

• LAST UPDATED : October 5, 2022

Health Bulletin Of Mulayam Singh Yadav

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की सेहत में कोई सुधार नहीं है। बुधवार को समाजवादी पार्टी ने हेल्थ बुलेटिन जारी की है। बताया कि मुलायम सिंह की तबीयत अभी भी गंभीर बनी हुई है। CCU में उनका इलाज चल रहा है। उन्हें जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही है। विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी सेहत पर 24 घंटे निगरानी रख रहे हैं।

मंगलवार को दो बार बिगड़ी मुलायम की सेहत

दरअसल, मंगलवार की सुबह मुलायम सिंह की सेहत ज्यादा बिगड़ गई थी। उन्हें दूसरी बार CCU में शिफ्ट करना पड़ा था। मेदांता अस्पताल ने मुलायम सिंह की सेहत से जुड़ी बुलेटिन जारी किया था। लेकिन रात 11 बजे फिर उनकी तबीयत बिगड़ी। मंगलवार को मुलायम सिंह को देखने के लिए उनके भाई शिवपाल यादव अस्पताल पहुंचे थे।

वहीं रात में अखिलेश यादव भी मेदांता अस्पताल पहुंचे। वहीं सपा विधायक अब्दुल्ला आजम, सपा नेता धर्मेंद्र यादव समेत कई पार्टी नेता उनका हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। वहीं अखिलेश यादव, बहू डिंपल यादव पहले दिन से अस्पताल में ही मौजूद हैं।

सपा ने रविवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा था, आदरणीय नेता जी आईसीयू में भर्ती हैं, उनकी हालत स्थिर है। आप सभी से विनम्र निवेदन है कि कृपया अस्पताल ना आएं। नेताजी के स्वास्थ्य की जानकारी आप लोगों को समय-समय पर दी जाती रहेगी।

82 साल के हैं मुलायम, चार दिन से वेंटिलेटर पर

मुलायम सिंह यादव 82 साल के हैं। उनकी तबीयत बीते 3 साल से खराब चल रही है। लगातार चार दिन से वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम यानी वेंटिलेटर पर हैं। मुलायम सिंह यादव को यूरिन इन्फेक्शन है।

इससे पहले 24 जून 2022 को मुलायम सिंह यादव की ज्यादा तबीयत खराब होने पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पर रूटीन चेकअप और इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। इससे पहले मुलायम सिंह यादव को 15 जून की शाम को मेदांता में भर्ती कराया गया था। यहां पर स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें दो दिन में डिस्चार्ज कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें- मधुराज हॉस्पिटल में अग्निकांड हादसा या साजिश? परिवार ने उठाए सवाल

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में सिलेंडर ब्लास्ट से ढह गया मकान, दो बच्चों समेत तीन की मौत

यह भी पढ़ें- Agra: हॉस्पिटल में भीषण आग, डॉक्टर और बेटा-बेटी जिंदा जले

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox