होम / Hardoi: करवाचौथ पर पति ने पत्नी पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार

Hardoi: करवाचौथ पर पति ने पत्नी पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार

• LAST UPDATED : October 14, 2022

Hardoi

इंडिया न्यूज, हरदोई (Uttar Pradesh) । करवाचौथ पर महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखती हैं। लेकिन हरदोई में कुछ ऐसा हुआ जो बेहद हैरान करने वाला है। करवाचौथ को लेकर हुए विवाद के बाद एक पति ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। विवाद के बाद आरोपी पति ने पत्नी के चेहरे और गर्दन पर दर्जनभर से ज्यादा बार वार करके उसकी हत्या करने की कोशिश की है।

तड़पती रही पत्नी, पति छोड़कर भागा

महिला पर हमला होता देख उसके पड़ोसी महिला को बचाने दौड़े। इसके बाद आरोपी अपनी पत्नी को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। महिला के चेहरे से लेकर पैर तक करीब एक दर्जन जगहों पर चाकू के घाव लगे हैं। महिला की हालत गंभीर है।

महिला ने पति के खिलाफ पुलिस से की थी 40 शिकायत

महिला के परिजनों का आरोप है कि उसने पति के खिलाफ 40 से ज्यादा बार पुलिस में शिकायत की गई लेकिन पुलिस उसे पकड़कर छोड़ देती है। इसी वजह से पति के हौसले बुलंद हो गए और उसने पत्नी की हत्या की कोशिश की। सीओ सदर विनोद द्विवेदी ने बताया कि मोनी गुप्ता नाम की महिला का आज करवाचौथ के दिन पति से विवाद हो गया। जिसके बाद उसने कई जगह चाकू से हमला कर दिया।

आरोपी अपनी पत्नी को इससे पहले भी कई बार पीट चुका है। महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था। महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- बीटेक छात्रा से गैंगरेप करने वाले आरोपियों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

यह भी पढ़ें: घर में घुसकर महिला की हत्या, बंधे थे हाथ-पैर, शव के पास रोता मिला मासूम

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox