होम / Lucknow News: मुख्यमंत्री ने दिया राज्य कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा, बोनस के साथ बढ़ाया चार प्रतिशत महंगाई भत्ता

Lucknow News: मुख्यमंत्री ने दिया राज्य कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा, बोनस के साथ बढ़ाया चार प्रतिशत महंगाई भत्ता

• LAST UPDATED : October 18, 2022

Lucknow News

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने बोनस के साथ चार प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया है। सीएम योगी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। महंगाई भत्ता और महंगाई राहत का भुगतान अक्तूबर के वेतन व पेंशन के साथ किया जाएगा। सीएम के तोहफे से राज्य कर्मचारियों में खुशी है।

बोनस की पात्रता में 14 लाख 82 हजार कर्मचारी
केंद्र सरकार ने हाल ही में डीए में चार प्रतिशत की वृद्धि की थी। उसके बाद उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार ने भी इस बारे में फैसला ले लिया है। इसके तहत वित्त वर्ष 2021-22 के लिए मासिक परिलब्धियों की उच्चतम सीमा 7000 रुपये के आधार पर 30 दिन का बोनस दिया जाएगा। राज्य में इस समय लगभग 14 लाख 82 हजार ऐसे कर्मचारी हैं, जो बोनस की पात्रता की परिधि में आते हैं। सरकार ने राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता यानी डीए 4% बढ़ा दिया है। इसके साथ ही राज्य कर्मियों के लिए बोनस भी दिया जाएगा।

सरकार पर आएगा 1436 करोड़ का भार 

कर्मचारियों को 30 दिनों के वेतन के बराबर बोनस मिलता है। उच्चतम सीमा 7000 रुपए के आधार पर बोनस के लिए हर कर्मचारी को 6908 रुपए की मंजूरी दी गई है। 6908 रुपए का 75% हिस्सा कर्मचारी भविष्य निधि यानी कि GPF अकाउंट में जाएगा। जबकि 25% यानी 1727 रुपए का भुगतान किया जाएगा। ऐसे कर्मचारी जो GPF की श्रेणी में नहीं आते हैं, उनका नगद भुगतान होगा। इससे राज्य सरकार पर कुल 1022 करोड़ रुपए का भार पड़ेगा। इसमें से 639 करोड़ नगद और 383 करोड़ GPF में जमा होगा। बोनस और DA का फैसला एक साथ लेने के कारण सरकार पर 1436 करोड़ का भार आएगा।

क्या है महंगाई भत्ता यानी DA
महंगाई भत्ता सैलरी का एक हिस्सा होता है। यह कर्मचारी की बेसिक सैलरी का एक निश्चित परसेंट होता है। महंगाई के असर को कम करने के लिए सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देती है। इसे समय-समय पर बढ़ाया जाता है। रिटायर्ड कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलता है।

यह भी पढ़े: स्कूल जा रहे चार बच्चों को कार ने रौंदा, दो सगी बहनों समेत तीन की मौत

Connect Us Facebook | Twitter

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox