होम / Meerut: श्रीकांत त्यागी ने कहा- मेरी राजनैतिक हत्या करने की कोशिश हुई, बीजेपी के 4 नेताओं ने रची साजिश

Meerut: श्रीकांत त्यागी ने कहा- मेरी राजनैतिक हत्या करने की कोशिश हुई, बीजेपी के 4 नेताओं ने रची साजिश

• LAST UPDATED : October 21, 2022

Meerut

इंडिया न्यूज, मेरठ (Uttar Pradesh) । नोएडा का गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी गुरुवार की शाम जेल से बाहर आया। इसके साथ ही वह फिर से सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को वह मेरठ पहुंचा। यहां उन्होंने कमिश्नर पार्क में चल रहे त्यागी समाज के धरने में शामिल हुआ। श्रीकांत ने कहा कि उसकी राजनैतिक हत्या करने की कोशिश की गई। 15 साल से मैं समाज की सेवा कर रहा हूं।

इस मुश्किल समय में उनके समाज के हर वर्ग ने उनका साथ दिया है। उसने आरोप लगाया कि भाजपा के चार नेताओं ने उसके खिलाफ साजिश रची थी। उन्होंने कहा कि मैंने सिर्फ महिला को जवाब दिया था। इस दौरान चुनाव लड़ने के सवाल पर श्रीकांत ने चुप्पी साध ली। उसने कहा कि समाज सर्वोपरि है।

अगस्त माह में गिरफ्तार हुआ था श्रीकांत

बता दें कि नोएडा की ओमेक्स सिटी में महिला से बदसलूकी के बाद श्रीकांत त्यागी को अगस्त माह में गिरफ्तार किया गया था। श्रीकांत त्यागी को बेल मिल गयी थी जिसके बाद गुरुवार शाम जेल से श्रीकांत छूट गया था। आज मेरठ पहुंचे श्रीकांत त्यागी ने 25 अगस्त से धरना दे रहे त्यागी समाज के लोगों के बीच पहुंच कर सभी का इस बीच सहयोग करने के लिए आभार जताया।

चार भाजपाइयों ने किया षडयंत्र

श्रीकांत त्यागी का उसके समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। श्रीकांत ने कहा कि जिन्होंने षड्यंत्र रचा उन्हें जेल भिजवाया उनकी योजना के तहत जो लोग कार्य कर रहे हैं। श्रीकांत ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि षड्यंत्रकारी लोग चार नाम हैं। चारों के नाम पर श्रीकांत ने कहा कि वे चारों भाजपा के नेता हैं, हमारी राजनीतिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए भविष्य से खिलवाड़ करने के लिए कोशिश हुई है।

अगला कदम क्या, त्यागी ने साधी चुप्पी

श्रीकांत त्यागी ने कहा कि जिस तरह से हमारे समाज को धूमिल करने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि समाज के झंडे को बुलंद करने का काम हमने जिस तरह से किया उसके लिए हमें पूर्व प्रायोजित तरीके से बदनाम करने की कोशिश की गई है। अगला कदम क्या होगा इस सवाल के जवाब में श्रीकांत त्यागी ने कहा कि समाज सर्वोपरि है अपने नेता और बेटा के रूप में मानकर समर्थन दे रहा है, जो समाज कहेगा वही करेंगे।

सुनिए श्रीकांत त्यागी ने और क्या कहा?

यह भी पढ़ें: दिवाली पर सोने-चांदी से बने ताश के पत्तों की धूम, किस्मत चमकाने के लिए लोग खेलते हैं जुआ

यह भी पढ़ें: नवाबों के शहर लखनऊ में ऐसे मनाई जाती है दिवाली, आज भी जिंदा हैं रवायत

यह भी पढ़ें: मोबाइल से खुला निर्भया जैसी झूठी कहानी का राज, प्रॉपर्टी विवाद आया सामने

Connect Us Facebook | Twitter

Tags:

Meerut
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox