होम / Kanpur: पत्नी का खुदखुशी करते हुए पति ने बनाया वीडियो, जानें फिर क्या हुआ

Kanpur: पत्नी का खुदखुशी करते हुए पति ने बनाया वीडियो, जानें फिर क्या हुआ

• LAST UPDATED : October 26, 2022

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, कानपुर: पत्नी खुदखुशी करने का प्रयास करती है लेकिन इसी बीच पति उसका वीडियो बना लता है। वीडियो बनता देख पत्नी उस समय अत्महत्या नहीं करती है लेकिन बाद में उसका शव फांसी के फंदे से लटका मिलता है। हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के गुलमोहर विहार उस्मानपुर में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव फंदे से लटकता मिला है।

पति पर हत्या का आरोप
जानकारी के मुताबिक पति को वीडियो बनाता देख महिला फंदे से नीचे उतर आई और कुछ देर बाद वहीं पर फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। हनुमंत विहार पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं।

पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद
गुलमोहर विहार निवासी संजीव गुप्ता प्राइवेट नौकरी करते है। पांच वर्ष पूर्व किदवई नगर निवासी शोभिता गुप्ता से विवाह हुआ था। दोनों की ढ़ाई वर्ष की एक बेटी है। संजीव के मुताबिक सोमवार को दंपत्ति में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद शोभिता ने अंदर से कमरा बंद कर खुदकुशी का प्रयास किया।

वीडियो बनता देख महिला ने नहीं लगाई फांसी
इसका संजीव ने कमरे में ही वीडियो बना लिया और कहा कि यह वीडियो तुम्हारे घर वालों को भेजूंगा कि तुम इस तरह का काम करती हो। इतना सुन शोभिता नीचे उतर आई। इसके बाद दोनों लोगों में छत पर विवाद होता रहा। कुछ देर बाद शोभिता नीचे कमरे में आई और पंखे के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

पति पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप
संजीव जब नीचे आयर, तो शोभिता का शव फंदे से लटका देख उसे नीचे उतारा और निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर शोभिता के मायके वाले पहुंचे और पति पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।

एसीपी गोविंद नगर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी मायके पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है, तो मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- UP Madarsa Survey: मायावती ने योगी सरकार पर उठाए सवाल, बोलीं- गैर सरकारी मदरसों में सरकार की दखल क्यों ? – India News (indianewsup.com)

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox