होम / Yamunotri Dham: केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट आज से बंद, देखें तस्वीरें

Yamunotri Dham: केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट आज से बंद, देखें तस्वीरें

• LAST UPDATED : October 27, 2022

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, बड़कोट (उत्तरकाशी): सुबह 8 बज के 30 मिनट पर भैयादूज के मौके पर भगवान केदारनाथ धाम के कपाट बंद हो गए हैं। 29 अक्तूबर को डोली अपने शीतकालीन पूजा गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान होगी। उधर, दोपहर 12:09 मिनट पर यमुनोत्री धाम में मां यमुना मंदिर के कपाट बंद किए जाएंगे और माता की डोली अपने मायके खरसाली के लिए प्रस्थान करेगी। बता दें कि इस वर्ष रिकार्ड संख्या में तीर्थयात्री गंगोत्री धाम पहुंचे। इस बार धाम में 624451 तीर्थ यात्री पहुंचे जबकि यमुनोत्री धाम में 485635 तीर्थ यात्रों दर्शनों के लिए पहुंचे।

देवता की डोली बहन को लेने यमुनोत्री धाम के लिए रवाना
यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल व पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि गुरुवार को भैयादूज पर दोपहर 12:09 पर विधिविधान के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट बंद किए जाएंगे। इससे पहले सुबह 8:30 बजे मां यमुना के मायके खरशाली गांव से उनके भाई शनिदेव सोमेश्वर देवता की डोली बहन को लेने यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई।

गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए किए गए बंद
इससे पहले बुधवार को अन्नकूट के पावन पर्व पर दोपहर 12.01 बजे विधि-विधान के साथ करीब दो हजार श्रद्धालुओं की मौजूदगी में गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर किए गए थे। मां गंगा की भोगमूर्ति सेना के बैंड और पारंपरिक ढोल-दमाऊं की अगुवाई में मुखबा के लिए रवाना हुई।

अखंड ज्योति के साथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे
बुधवार को मां गंगा की डोली यात्रा मार्कंडेय पुरी स्थित चंडी देवी के मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। गुरुवार को गंगा की भोगमूर्ति मुखबा स्थित गंगा मंदिर में विराजमान होगी। शीतकाल में श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन व पूजा-अर्चना मुखबा में ही कर सकेंगे।

कपाट बंदी से पूर्व विशेष पूजा अर्चना के साथ गंगा सहस्त्रनाम पाठ किया गया। मंदिर समिति के पदाधिकारी व तीर्थ पुरोहित हरीश सेमवाल, सुरेश सेमवाल, महेश सेमवाल, मुकेश सेमवाल, संजीव सेमवाल, पवन सेमवाल आदि ने गंगा की भोग मूर्ति का शृंगार किया। तय मुहूर्त में दोपहर 12.01 बजे मंदिर के भीतर अखंड ज्योति के साथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।

यह भी पढ़ें- Lucknow: सीएम योगी ने किया एशिया की पहली ‘पैथोजेन रिडक्शन मशीन’ का लोकार्पण, बोले- केजीएमयू की उन्नति से समाज आगे बढ़ेगा – India News (indianewsup.com)

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox