होम / Meerut: 400 लोगों के धर्म परिवर्तन के मामले में मचा हड़कंप, बीजेपी नेता पहुंचा एसएसपी कार्यालय

Meerut: 400 लोगों के धर्म परिवर्तन के मामले में मचा हड़कंप, बीजेपी नेता पहुंचा एसएसपी कार्यालय

• LAST UPDATED : October 28, 2022

Meerut

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, मेरठ: 400 लोगों के धर्म परिवर्तन के मामले में हड़कंप मचा दिया है। शुक्रवार को मंगतपुरम, ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र के लोग भाजपा नेता के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचे। बस्ती निवासियों का आरोप है कि उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है।

एसएसपी कार्यालय पहुंचा बीजेपी नेता
वहीं भाजपा मेरठ महानगर मंत्री दीपक शर्मा बस्ती वालों के साथ एसएसपी कार्यालय पर पहुंचे। भाजपा नेता ने कहा कि मंगतपुरम बस्ती में रहने वाले लोगों को बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। हिंदू से ईसाई बनने का दबाव डाला जा रहा है।

400 लोगों को ईसाई बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप
बस्ती वालों ने शिकायत देते हुए कहा कि बस्ती के 400 लोगों को ईसाई बनाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। भाजपा नेता ने पुलिस से जांच कर इसे रुकवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि यह पूरा खेल कोरोना काल यानी दो साल पहले लॉकडाउन के वक्त शुरू हुआ।

पैसा देकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने का आरोप
बस्ती के लोगों के पास पैसे और काम की परेशानी थी। तब कुछ ईसाई लोग हमारी बस्ती में आ गए। उन्होंने हम लोगों को खाने-पीने का सामान दिया। कुछ लोगों को पैसे देकर मदद भी की। जब हम लोग उन पर भरोसा करने लगे तो अब वे ईसाई हमारा धर्म बदलवाना चाहते हैं।

अस्थायी चर्च के निर्माण का आरोप
इतना ही नहीं बस्ती में अस्थायी चर्च भी बनाने का आरोप लगाया है। लोगों का आरोप है कि 400 लोगों को प्रभाव में लेकर धर्म परिवर्तन कराने की तैयारी है। यह भी आरोप है कि हमें अपने देवी-देवताओं की पूजा करने से रोक रहे हैं। उनकी फोटो घरों से हटाने का दबाव बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2022: छठ महापर्व को लेकर परिवाहन निगम की खास तैयारियां, 2563 अतिरिक्त बसों का संचालन – India News (indianewsup.com)

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox