होम / Uttarakhand: पिंकी हत्याकांड का आरोपी दबोचा गया, एक साल से बदल रहा था ठिकाने

Uttarakhand: पिंकी हत्याकांड का आरोपी दबोचा गया, एक साल से बदल रहा था ठिकाने

• LAST UPDATED : November 3, 2022

Uttarakhand

इंडिया न्यूज, चमोली (Uttarakhand)। बहुचर्चित पिंकी के हत्यारोपी को पुलिस ने पूरे एक वर्ष बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। पुलिस ने हत्यारोपी गुलाब सिंह पुत्र जवाहर सिंह को गत दिवस कर्णप्रयाग के सिमली वन विभाग के गेट के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी का यहा सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कर गोपेश्वर न्यायालय के लिए भेज दिया है।

गांव का रहने वाला है हत्यारा

दरअसल पिछले साल 13 अक्टूबर को देवाल ब्लाक के खेता मानमती गांव के जंगल में मानमती गांव की एक युवती पिंकी  की निर्मम हत्या कर दी गई थी। गांव के ही एक विवाहित गुलाब सिंह पर हत्या का आरोप लगाया गया था। पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहा था। जिससे आक्रोशित खेता मानमती के साथ ही तमाम संगठनों ने पिंकी की बरसीं 13 अक्टूबर को ब्लाक मुख्यालय देवाल में जुलूस प्रदर्शन करते हुए देवाल टैक्सी स्टैंड पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया।

नेपाल तक पुलिस ने ढूंढा, थराली पुलिस ने पकड़ा

इस बीच पुलिस के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आरोपी की नेपाल, दिल्ली, मुंबई, देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार सहित तमाम अन्य संभावित स्थानों पर आरोपी की तेजी से तलाश शुरू कर दी। थराली थाना पुलिस ने आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम पुरस्कृत

कर्णप्रयाग पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी ने यहां थाने में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस कर अभियुक्त में गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार की देर शाम एसओजी एवं स्थानीय पुलिस की टीम ने मोबाइल सर्विलांस एवं मुखबिर की सूचना पर सिमली वन विभाग गेट के पास गिरफ्तार कर लिया हैं। एक वर्ष बाद आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल धन सिंह नबियाल ने आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस टीम को 30 हजार रुपए के पुरस्कार की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें: BHU में धरने पर बैठे छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प, फीस में बढ़ोत्तरी का कर रहे थे विरोध

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox