होम / Uttarakhand: धारचूला में तटबंध कार्य पर नेपाल की आपत्ति, मजदूरों पर बरसाए पत्थर

Uttarakhand: धारचूला में तटबंध कार्य पर नेपाल की आपत्ति, मजदूरों पर बरसाए पत्थर

• LAST UPDATED : November 5, 2022

Uttarakhand

इंडिया न्यूज, पिथौरागढ़ (Uttarakhand) । सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला मे भारत नेपाल सीमा पर इन दिनों महाकाली नदी के तट में बाढ़ सुरक्षा कार्य चल रहा है। जिसके चलते नेपाल को आपत्ति हो रही है। नेपाल के नागरिकों द्वारा सीमा पार से पत्थरबाजी कर निर्माण कार्य को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रकरण से कार्य तो प्रभावित हो ही रहा है, साथ ही आपसी संबंधों में भी खटास आ रही है।

नेपाली विधायक ने कहा- हमारे तटबंधों को खतरा

नेपाल स्थित दार्चुला के विधायक गेलबू बोहरा का कहना है कि भारतीय क्षेत्र में चल रहे कार्य से नेपाल के तटबंधों को खतरा हो रहा है। ठेकेदार द्वारा नदी तट पर, मनमानी से कार्य किया जा रहा है जिसका वो विरोध करते है।

जिला प्रशासन ने नेपाल प्रशासकों से की वार्ता

वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पिथौरागढ़ जिला प्रशासन की ओर से धारचूला के उप जिलाधिकारी दिपेश शाशनी ने नेपाल जा कर विधायक और नेपाल प्रशासकों से वार्ता की। एस डी एम ने बताया कि सिचाई विभाग को सामंजस्य बना कर कार्य करवाने के आदेश दिए गए हैं। ताकि नेपाल की ओर से कोई आपत्ति न होने पाए।

नेपाली जनता पहले भी भारत में हो रहे तटबंद कार्य का विरोध करती रही है। समय समय पर विरोध और सीमा पार से होने वाली पत्थर बाजी, सिचाई विभाग की मुश्किल बड़ा रही है। अब दोपक्षीय वार्ता के बाद कार्य में कितनी तेजी आएगी ये देखने वाली बात है।

यह भी पढ़ें: सीएम पुष्कर सिंह धामी सवा लाख महिलाओं को लखपति दीदी, जानिए क्या है पूरा प्लान?

Connect Us Facebook | Twitter

Tags:

Uttarakhand
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox