होम / UP Kartik Mela: योगी सरकार की बड़ी सौगात, श्रद्धालुओं के लिए चलाई जाएंगी 1584 बसें

UP Kartik Mela: योगी सरकार की बड़ी सौगात, श्रद्धालुओं के लिए चलाई जाएंगी 1584 बसें

• LAST UPDATED : November 6, 2022

UP Kartik Mela

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, लखनऊ : कार्तिक मेले के मौके पर श्रद्धालुओं के लिए योगी सरकार ने यातायात का पुख्ता इंतजाम कराया है। मेले के अवसर पर रोडवेज की तरफ से 1584 बसें चलाई जाएंगी। प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री दया शंकर सिंह के दिये गये निर्देशों के मुताबिक 8 नवंबर को कार्तिक मेले के अवसर पर रोडवेज की 1584 बसें चलाई जाएंगी। मंत्री ने कहा कि देश एवं प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए यातायात का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

श्रद्धालुओं के लिए मुहैया सुविधाएं
परिवहन निगम के एमडी संजय कुमार ने बताया कि मुख्यालय स्तर के अधिकारियों एवं सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को अवकाश की अनुमती नहीं मिलेगी। सभी को अपने कार्यस्थल पर उपस्थित होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि लोगों को असुविधा ना हो इसके लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था भी की जाएगी। गंगा स्नान पर्व को देखते हुए 5 नवंबर से 9 नवंबर 2022 तक यात्रियों के आवागमन को देखते हुए उनकी सुविधा के लिए निगम मुख्यालय में स्थित कक्ष संख्या-20 में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष राउंड द क्लॉक संचालित रहेगा। यात्रियों को जानकारी उपलब्ध हो सके इसके लिए  कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसका दूरभाष नंबर 0522-2629857 है।

यात्रियों के लिए मुहैया सुविधाएं
एमडी ने बताया कि अधिकारी व कर्मचारी बस स्टेशनों पर यात्रियों की मूलभूत सुविधायें जैसे शुद्ध पेयजल, शौचालय, यात्रियों के बैठने की व्यवस्था, परिसर की साफ-सफाई तथा प्रकाश की उचित व्यवस्थाएं मुहैया हो इसका खासतौर पर ध्यान रखेंगे।

यह भी पढ़े:http://पूर्व मंत्री नकवी के बयान पर भड़के सपा सांसद बर्क, बोले- एक आदमी पर हमले से फैसला नहीं होता

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox