होम / Lucknow: दो दिन के लिए राजधानी में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा , स्कूली बच्चों ने इस तरह किया स्वागत

Lucknow: दो दिन के लिए राजधानी में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा , स्कूली बच्चों ने इस तरह किया स्वागत

• LAST UPDATED : November 7, 2022

Lucknow

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, लखनऊ: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोमवार और मंगलवार दो दिन लखनऊ में रहेगी। यूनिसेफ के साथ वह अलग – अलग सेक्टर में हो रहे सोशल काम को बढ़ावा देंगी। यूनिसेफ की गुडविल एम्बेसडर प्रियंका चोपड़ा 2 दिन लखनऊ की अलग-अलग जगह पर जाएंगी। मोहनलालगंज के लालपुर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में प्रियंका गांधी को कर्मचारियों और बच्चों ने स्वागत किया। इस दौरान बच्चों ने उनकों गुलाब का फूल दिया। साथ ही उनके स्वागत को लेकर स्कूल में रंगोली भी बनाई गई।

प्रियंका चोपड़ा का आज का कार्यक्रम
सोमवार को सुबह 7:30 बजे बिजनौर और औरंगाबाद प्राथमिक विद्यालय में शामिल हुईं। वही 9:30 बजे मोहनलालगंज के लालपुर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में मीना मंच मैं बच्चों से रूबरू हुईं। दोपहर 12:30 चिनहट के उत्तर धोना जूनियर हाई स्कूल में वही 3:45 पर 1090 चौराहा जाकर अवलोकन करेंगी।

लोकबंधु अस्पताल पहुंचेंगी प्रियंका
वहीं मंगलवार को सुबह 8:30 बजे लोकबंधु अस्पताल वन स्टॉप सेंटर सरोजनी नगर स्थित पीएचसी और दोपहर 12:00 बजे न्यू बार्न केयर यूनिट वीरांगना अवंती बाई महिला चिकित्सालय गोलागंज आएंगी वही 3:30 बजे गोमतीनगर स्थित यूनिसेफ कार्यालय जाएंगी।

यह भी पढ़ें- Gola Gokarannath Bypoll Result: अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा आरोप, बोले- भाजपाराज में निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं – India News (indianewsup.com)

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox