होम / Interview: कुशीनगर में पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी बोले- चापलूसों से कौन घिरा, ये शिवपाल से पूछिए

Interview: कुशीनगर में पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी बोले- चापलूसों से कौन घिरा, ये शिवपाल से पूछिए

• LAST UPDATED : November 9, 2022

Interview

इंडिया न्यूज, कुशीनगर (Uttar Pradesh) । नफरत छोड़ो संविधान बचाओ पदयात्रा में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को पूर्व मंत्री और सपा के कद्दावर नेता राम गोविंद चौधरी कुशीनगर पहुंचे। यहां उन्होंने इंडिया न्यूज यूपी से बातचीत की। शिवपाल सिंह यादव के बयान पर राम गोविंद चौधरी ने कहा कि चापलूसों से कौन घिरा है? यह बात अखिलेश और शिवपाल से पूछा जाना चाहिए। इसके बाद वे इस सवाल को टालते नजर आए। फिलहाल असली और नकली सपा को लेकर सियासत शुरू हो गई है।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को गोरखपुर में कहा था कि अखिलेश यादव चापलूसों से घिरे हुए हैं। असली समाजवादी उनके साथ हैं। उनके इस बयान के बाद यूपी की सियासत गरमा गई है।

भाजपा हिंदू को हिंदू से डरा रही
पूर्व सपा मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष राम गोबिंद चौधरी ने कहा कि भगवान बुद्ध ने सामाजिक समरसता बनाये रखने के लिए, छुआ छूत को दूर करने, साम्प्रदायिक सदभाव बनाये रखने के लिए धर्म की स्थापना की। जिससे देश ही नहीं पूरी दुनिया उनको मानती है। कबीर ने सभी धर्मों की अगुवाई करते थे। हिन्दू मुसलमान को एक मानते थे। किसी में भेदभाव नहीं करते थे। भारतीय जनता पार्टी ने हिंदुत्व का नेतृत्व करने की बात करती है, जबकि हिन्दू को हिन्दू से ही डरा रही है। सनातन धर्म को तोड़ रही है।

भाजपा धर्म से भी कर रही छेड़छाड़
ये सनातन धर्म में छेड़छाड़ कर रहे हैं। 12 वर्ष पर कुम्भ लगता है और उसके 12 कुम्भ के बाद महाकुम्भ होता है, लेकिन ये पौराणिक मान्यताओं को तोड़ते हुए अर्ध कुम्भ को ही कुम्भ बना दिये हैं। जिसका अधिकार किसी को नहीं है। ये ना हिन्दू है ना मुसलमान हैं। आरएसएस अपनी नीतियों को हिंदुस्तान में लागू करने और भाजपा रूपी मुखौटे को आगे कर सत्ता हासिल करने का प्रयास कर रही है। इसी विचारधारा को रोकने के लिये ये पदयात्रा निकाली जा रही है।

भाजपा चुनावों में कर रही बेईमानी
गोला गोकर्णनाथ उप चुनाव हारने और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा चुनाव जीतने के लिए बीजेपी पर आरोप लगाने के सवाल पर पूर्व मंत्री ने कहा कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिये सारे अनैतिक हथकंडों का उपयोग कर रही है। राजनीति को बीजेपी ने बिकाऊ बना दिया है। लड़ाई कठिन है, लेकिन इसको लड़ा जायेगा और इनकी हैसियत को तोड़ा जायेगा और पुनः संविधान समाज और लोकतांत्रिक मूल्यों को पुनर्स्थापित किया जायेगा। बेईमानी के कारण हम पीछे हो जा रहे है लेकिन ये बेईमानी ज्यादा दिन तक नही चलेंगी।

यह भी पढ़ें: हाईटेंशन की चपेट में आई प्राइवेट बस, 16 लोग झुलसे, मचा हड़कंप

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox