होम / Uttar Pradesh: बरेली से मिलीं तीनों लड़कियां, कानपुर से लखनऊ आते समय हुईं थीं लापता

Uttar Pradesh: बरेली से मिलीं तीनों लड़कियां, कानपुर से लखनऊ आते समय हुईं थीं लापता

• LAST UPDATED : November 10, 2022

Uttar Pradesh

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh) । कानपुर से लखनऊ लौटते समय बीच रास्ते से लापता हुईं तीनों लड़कियां बरेली में मिली हैं। इनमें दो सगी बहनें हैं। दोनों लखनऊ की रहने वाली हैं। बस में सवार होने का वीडियो बनाकर लड़कियों ने अपने घर वालों को भेजा था। परिजनों का कहना है कि लड़कियों की आखिरी लोकेशन उन्नाव के अजगैन में मिली थी। इसके बाद उनका कोई अता-पता नहीं चल सका है। परिवारवाले अनहोनी की आशंका जता रहे थे।

परिवार वालों ने लखनऊ के कृष्णानगर थाने में परिवार वालों ने तहरीर दी है। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से तीनों लड़कियों को बरेली में बरामद किया है। तीनों को लखनऊ लाया जा रहा है। इस पूरे प्रकरण की जानकारी पुलिस प्रेस कांफ्रेंस कर देगी।

गुरुनानक पाठ में गई थीं तीनों लड़कियां Uttar Pradesh
लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह रहते हैं। उनकी दो बेटियां सरबजीत (25 साल) और तरनजीत कौर (22 साल) कानपुर गई थीं। उनके साथ उनकी सहेली पलक भी थी। तीनों लड़कियां बाबा गुरु नानक के पाठ में शामिल होने के लिए कानपुर गई थीं। इसके बाद वहां शिरकत की और फिर कानपुर के लिए रोडवेज बस से रवाना हुईं।

दोनों ने बस के अंदर का वीडियो बनाकर परिवारवालों को भेजा। बस के अंदर इक्का दुक्का यात्री ही बैठे दिखाई दिए और कंडक्टर भी दिखाई दिया। ज्यादातर सीटें खाली थी। लापता लड़कियों के परिजनों का कहना है कि उन्नाव के अजगैन में उनकी आखिरी लोकेशन मिली थी, इसके बाद उनका कोई पता नहीं लगा। दोनों का मोबाइल भी बंद आ रहा था, जिसके चलते परिजनों की चिंता और ज्यादा बढ़ गई।

पुलिस ने दर्ज किया गुमशुदगी का केस Uttar Pradesh
प्रीतपाल सिंह ने बताया कानपुर में समागम में 8 नवंबर को कानपुर दोनों बच्चियां गई थी और दूसरे दिन 9 नवंबर को कानपुर में शाम को 4:00 बजे बस में बैठी। उन्होंने बस का वीडियो भी बनाया और वहां से चली, लेकिन घर नहीं पहुंची। गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज हो चुका है।

पुलिस का कहना है कल शाम को 6:30 बजे आलमबाग बस अड्डे पर बच्चियां उतरी थीं, लेकिन उसके बाद कोई जानकारी नहीं हो पाई। पुलिस द्वारा तीन टीम लगाई गई। लड़कियों का पता लगाने के लिए आगरा, कानपुर और बलिया ये तीनों जगह पुलिस द्वारा टीमें भेजी गई। आखिरकार बरेली में लड़कियां मिली हैं।

यह भी पढ़ें: एटा में दबंगों ने युवक को खंभे से बांधकर पीटा, देखिए VIDEO

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox