होम / Firozabad: यूपी में कुत्तों का हमला जारी, सात साल की बालिका को जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने बनाया शिकार, बुरी तरह घायल

Firozabad: यूपी में कुत्तों का हमला जारी, सात साल की बालिका को जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने बनाया शिकार, बुरी तरह घायल

• LAST UPDATED : November 12, 2022

Firozabad

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश में कुत्तों के हमलों के मामले लगातार जारी है। इस बाद जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने सात साल की बालिका को अपना शिकार बनाया है। बालिका को कुत्ते ने बुरी तरह काटा है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुई है। घाटना के बाद लोगों के आक्रोश जताया है। पीड़ित बालिका के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।

घर के बाहर खेलते समय कुत्ते ने बालिका पर किया हमला
उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर में विनीत कुमार जैन और उनका परिवार निवास करता है। उनके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के पास जर्मन शेफर्ड नस्ल के तीन कुत्ते हैं। शुक्रवार को विनीत की सात वर्षीय पुत्री सृष्टि घर के बाहर खेल रही थी, तभी जर्मन शेफर्ड ने उस पर हमला कर दिया।

चेहरे, हाथ, पैर पर आई कई गंभीर चोटें
सृष्टि के चेहरे, हाथ, पैर में कई जगह काट लिया। इससे वह घायल हो गई। बच्ची चीख सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश फैल गया। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कुत्ते को पालने वाले पशु प्रेमी कुत्तों को सड़क पर छोड़ देते हैं। जो अक्सर लोगों पर हमला करते हैं। सड़क पर छोड़ने की मना करने पर विवाद करने लगते है। वहीं बालिका के परिजन ने उत्तर थाना पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि पीड़ित की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

जंगली सुअल ने छात्र पर किया हमला
वहीं टूंडला क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक जंगली सूअर ने स्कूल से घर लौट रहे छात्र पर हमला कर दिया। हमले में छात्र गंभीर घायल हो गया। परिजन ने घायल छात्र को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें- Lucknow: आज होगी बीजेपी कोर कमेटी की बैठक, उपचुनाव के प्रत्याशियों के नामों पर लगेगी मुहर – India News (indianewsup.com)

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox