होम / Mainpuri By-election: सपा से डिंपल यादव आज करेंगी नमांकन, शिवपाल के पहुंचने पर सस्पेंस बरकरार

Mainpuri By-election: सपा से डिंपल यादव आज करेंगी नमांकन, शिवपाल के पहुंचने पर सस्पेंस बरकरार

• LAST UPDATED : November 14, 2022

Mainpuri By-election

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, मैनपुरी: मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में सपा से डिंपल यादव आज नामांकन करेंगी। सोमवार को वह कलेक्ट्रेट में नामांकन करने पहुंचेंगी। इस दौरान उनके साथ अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे। बता दें मुलायम सिंह यादव के निधान के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हुई थी। इसके बाद सपा ने प्रत्याशी के रूप में डिंपल यादव को वहां से मैदान में उतारा है। डिंपल यादव पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी हैं।

दोपहर एक बजे करेंगी नामांकन
डिंपल यादव दोपहर एक से दो बजे के बीच वे नामांकन दाखिल करेंगीं। नामांकन को देखते हुए कलेक्ट्रेट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने के आदेश प्रशासन ने दिए हैं। डिंपल यादव पूर्व में फिरोजाबाद और कन्नौज से भी लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। वहीं अब वे मैनपुरी से चुनावी मैदान में हैं।

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सीट हुई खाली
2019 में हुए लोकसभा चुनाव में मैनपुरी लोकसभा सीट से मुलायम सिंह यादव सांसद चुने गए थे। बीते 10 अक्तूबर को उनके निधन के बाद मैनपुरी सीट खाली हो गई है। इस पर पांच नवंबर को चुनाव आयोग ने उप चुनाव की घोषणा कर दी थी। उप चुनाव के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार 10 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

नामांकन में अखिलेश यादव रहेंगे मौजूद
11 नवंबर को सपा जिला अध्यक्ष आलोक शाक्य ने डिंपल यादव के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचकर चार सेटों में नामांकन पत्र खरीदा था। सोमवार को डिंपल यादव पति अखिलेश यादव के साथ मैनपुरी कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष में नामांकन दाखिल करने पहुंचेंगी। उनके साथ सपा जिला अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

शिवपाल के सवाल पर साधी चुप्पी
सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने रविवार को दोपहर बाद सपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता की। नामांकन के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि डिंपल यादव के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी आ रहे हैं।

साथ ही सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव और तेजप्रताप यादव के आने की भी उन्होंने जानकारी दी। जब चाचा शिवपाल सिंह यादव के आने के बारे में उनसे पूछा गया तो उन्होंने ये कहते हुई चुप्पी साध ली कि परिवार एकजुट होकर चुनाव लड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- Gorakhpur: चिकित्सकों ने लिखा पत्र, बोले- सीएम साहब माफियाओं से तो निजात दिला दिया, अब मछरों से भी दिला दो – India News (indianewsup.com)

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox