होम / Kanpur: दरोगा ने जहर खाकर दी जान, महिला कांस्टेबल से चल रहा था अफेयर, पत्नी ने किया बड़ा खुलासा

Kanpur: दरोगा ने जहर खाकर दी जान, महिला कांस्टेबल से चल रहा था अफेयर, पत्नी ने किया बड़ा खुलासा

• LAST UPDATED : November 14, 2022

Kanpur

इंडिया न्यूज, कानपुर (Uttar Pradesh) । उत्तर प्रदेश के कानपुर में सोमवार को एक दरोगा की मौत हो गई। उसने चार दिन पहले जहर खा लिया था। इसके बाद से उसका प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन शव को लेकर अपने पैतृक गांव जालौन रवाना हो गए हैं।

वहीं, दरोगा का अंतिम संस्कार किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि दरोगा का एक महिला कांस्टेबल से अफेयर चल रहा था। इसके कारण तनाव में चल रहा था। परिवार के लोग महिला कांस्टेबल पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा रहे हैं। तकरीबन 2 महीने पहले अनूप सिंह बिधनू थाने से सस्पेंड किए गए थे। उन पर वसूली के लिए एक परिवार को पीटने का आरोप लगा था।

साक्ष्य के साथ दरोगा की पत्नी देंगी प्रार्थना पत्र
मृतक दरोगा अनूप सिंह की पत्नी का कहना है कि साक्ष्य के साथ महिला सिपाही के खिलाफ प्रार्थना पत्र देंगी। उनके पति को महिला कांस्टेबल ब्लैकमेल कर रही थी। उसी की मांग को पूरा करने के लिए उन्होंने वसूली की थी और मामले में फंस गए थे। दरोगा के द्वारा ऐसा किए जाने के बाद उनको सस्पेंड कर दिया गया था। महिला सिपाही की तरफ से लगातार ब्लैकमेलिंग और फिर सस्पेंड होने के बाद से वह मानसिक तनाव में थे।

मृतक दरोगा की पत्नी ने यह भी बताया कि वह जहर खाने से पहले भी कांस्टेबल से मिलने उसके रूम पर गए थे। पूरा आत्महत्या का खेल महिला कांस्टेबल और उसके नए पुलिस प्रेमी से जुड़ा हुआ है। इस मामले में उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

अंतिम संस्कार के बाद परिवार दर्ज करेगा FIR
इस पूरे प्रकरण को लेकर एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह का कहना है कि दरोगा के घरवालों ने पूरे मामले की जानकारी दी है। सीओ लाइन सृष्टि सिंह मामले की जांच कर रही हैं। इसके साथ ही फजलगंज थाने के सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कर्मियों के बयान दर्ज किए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि दरोगा अनूप का निधन बहुत दुखद है। 10 नवंबर को जहर खाने के बाद रविवार की देर रात उपचार के दौरान उनका निधन हुआ है।

आत्महत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए एक-एक आरोप की जांच की जा रही है। आगे कहते है कि परिजनों के तहरीर मिलते ही मामले में एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। फिलहाल उन्होंने अंतिम संस्कार के बाद एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: प्रदेश के सभी जिलों में मनाया जाएगा ‘सहकारिता सप्ताह’, आमजन को ऐसे किया जाएगा जागरूक

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox