होम / Meerut: दूल्हे से आपसी रंजिश में बारात को बनाया निशाना, बारात में घुसकर किया हमला

Meerut: दूल्हे से आपसी रंजिश में बारात को बनाया निशाना, बारात में घुसकर किया हमला

• LAST UPDATED : November 18, 2022

Meerut

इंडिया न्यूज, वाराणसी (Uttar Pradesh)। मेरठ के रेलवे रोड थाना क्षेत्र में कुछ युवकों ने बारात पर हमला बोल दिया। डीजे के शोर में हमलावरों के चुपचाप बारात में घुसे और घटना को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी भाग निकले।

मेरठ के रेलवे रोड थाना क्षेत्र के मकबरा में मन्नत बैंकट हॉल में बृहस्पतिवार रात शादी हो रही थी। मकबरा निवासी युवती का निकाह शोएब निवासी खुशहाल नगर से हो रहा था। बारात खुशहाल नगर से होकर मन्नत बैंकट हॉल जा रही थी। जैसे ही बारात केसरगंज पुलिस चौकी से थोड़ा दूरी पर थी, तभी 8 से 10 युवक आए और बारात में हथियार लहराने शुरू कर दिए।

बताया जा रहा है कि दूल्हा शोएब का अपने ननिहाल मुल्तान नगर निवासी ढब्बू नामक युवक से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते ढब्बू ने पहले ही प्लान बना लिया था कि दो दिन बाद जब शोएब की बारात मुल्तान नगर आएगी वो उससे बदला लेगा। आज जैसे ही शोएब की बारात मुल्तान नगर के पास पहुंची तो शोएब अपने साथियों के साथ हथियार लेकर बारात में घुसा। हमलावरों में बारात में हथियार लहराए, लाठियां चलाईं। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

डीजे, डांस की मस्ती में बारात में घुसे हमलावर
बारात में हाईवॉल्यूम में डीजे बज रहा था। डांस और डीजे के बीच कोई समझ नहीं पाया कि बाहरी युवक बारात में कब घुस आए। बारातियों ने बताया कि इन युवकों के हाथ में पिस्टल, तमंचे, लाठियां थी। लोगों ने बारात में हथियार लहराकर लोगों को डराया। इतना ही नहीं बारातियों पर हमला भी कर दिया। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत डीजे बंद कराया। पुलिस ने भी डंडे चलाकर हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वो फरार हो गए। हमलावरों में एक की पहचान ढब्बू पुत्र शाहिद के रूप में हुई है।

ढब्बू-शोएब में है आपसी विवाद
लोगों ने बताया कि हमला करने वालों में एक ढब्बू नामक युवक है। ढब्बू मकबरे का रहने वाला है। इसी मकबरे में शोएब का ननिहाल है। ढब्बू- शोएब का किसी मसले पर आपसी विवाद चल रहा है। 2 दिन पहले भी शोएब की अम्मी और ढब्बू में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। ढब्बू को जब शोएब के निकाह की खबर पता चली तो उसने बारात में अपना बदला लेने का सोच लिया था। आज जैसे ही ढब्बू को मौका मिला वो बारात में आया और हमला बोल दिया। ढब्बू 15 दिन पहले ही जेल से छूटकर लौटा है। अवैध हथियार मामले में भी मुकदमा दर्ज है।

यह भी पढ़ें: धर्मांतरण के 268 मामले दर्ज, BJP MLA ने कहा- गैर जमानती बनाया जाए कानून, फांसी होनी चाहिए

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox