होम / UP Politics: ‘मैं 2024 का चुनाव कन्नौज से लड़ूंगा’; अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, जानिए क्या बोली भाजपा?

UP Politics: ‘मैं 2024 का चुनाव कन्नौज से लड़ूंगा’; अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, जानिए क्या बोली भाजपा?

• LAST UPDATED : November 24, 2022

UP Politics

इंडिया न्यूज, कन्नौज (Uttar Pradesh) । यूपी में उपचुनाव और निकाय चुनाव के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि वे 2024 का चुनाव वहीं से लड़ेंगे, जहां से उन्होंने अपना चुनाव लड़ा था। बता दें कि अखिलेश ने पहला चुनाव कन्नौज से लड़ा था। उन्होंने यह ऐलान भी कन्नौज से किया है। अखिलेश एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां मीडिया के जवाब में उन्होंने कन्नौज से चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

अखिलेश बोले- प्रदेश में कानून व्यवस्था धड़ाम है
अखिलेश यादव ने कहा कि खाली बैठा हूं क्या करूंगा, चुनाव तो लड़ लूंगा। हमारा काम ही है चुनाव लड़ना है, जहां से पहली बार चुनाव लड़ा था, वहीं से लड़ लूंगा। वैसे भी पार्टी है तय करेगी की चुनाव में क्या करना है। हमारी चुनावी रणनीति पार्टी की सहमति के आधार पर बनेगी। उन्होंने कहा कि कन्नौज में उन्होंने विकास कार्य कराएं हैं। इससे चुनाव भी लड़ेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था धड़ाम हैं। सरकार के लोग खनन कर रहे हैं। गिरफ्तारी पर खुलेआम भाजपाई थाने से आरोपियों को छुड़ाकर ले जाते हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने साधा निशाना

मैनपुरी में पराजय भांपकर भइया अब इत्र वाले मित्र के घर चल पड़े हैं। लेकिन वहां भी मुश्कलें हजार हैं। सुब्रत पाठक से फिर से पराजय का स्वाद चखना चाहते हैं। राजनीति में चुनाव लड़ने के अलावा और भी बहुत कुछ होता है।

यह भी पढ़ें: अमरोहा में कैंटीन संचालक की हत्या, बंधे थे हाथ-पैर; BJP विधायक ने की खुलासे की मांग

यह भी पढ़ें: योगीराज में अब तक 62 अपराधियों से ढाई हजार करोड़ की संपत्ति जब्त, मुठभेड़ में 9 मारे गए

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox