होम / Lakhimpur Kheri: ये कैसी मदद, Rape-Murder केस में परिवार को मिला कांग्रेस का चेक बाउंस

Lakhimpur Kheri: ये कैसी मदद, Rape-Murder केस में परिवार को मिला कांग्रेस का चेक बाउंस

• LAST UPDATED : November 25, 2022

Lakhimpur Kheri

इंडिया न्यूज, लखीमपुर खीरी (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में अनुसूचित जाति की दो लड़कियों की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। कांग्रेस और यूपी नवनिर्माण सेना ने पीड़ित परिवार को एक-एक लाख रुपए के दो चेक दिए थे। यह धनराशि मदद के नाम पर थी। लेकिन दोनों चेक बाउंस हो गया है। परिवार ने अफसोस जताया है।

14 सितंबर को पेड़ से लटके मिले थे शव
यह मामला इसी साल 14 सितंबर का है। तमोलीपुर गांव में 2 नाबालिग दलित बहनों के शव पेड़ से लटके मिले थे। घटना के बाद यूपी की योगी सरकार सख्त हुई। 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए। 14 दिन में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी। सरकार ने 25 लाख रुपए मुआवजा, एक घर और सरकारी नौकरी का ऐलान किया था।

घटना के दिन से सभी राजनीतिक पार्टियां कांग्रेस, सपा, बसपा और दूसरी पार्टियों के नेता पहुंचे। फोटो खिंचवाते हुए चेक दिए गए। साथ निभाने और न्याय दिलाने के वादे भी किए। इस घटना को 68 दिन हो चुके हैं। यूपी कांग्रेस कमेटी की तरफ से 2 लाख का चेक सौंपा गया था। इसमें से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र कुमार चौधरी का एक लाख का चेक और नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी का दिया एक लाख का चेक बाउंस हो चुका है। एक चेक सिग्नेचर मैच न होने से रिजेक्ट हो गया।

परिवार ने कहा- अब तक नहीं मिली मदद
परिवार का आरोप है अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को लिखित में आर्थिक मदद और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई का भरोसा दिया था। इनमें 16 लाख रुपए तो पीड़ित परिवार को मिलने थे, लेकिन प्रशासन ने लिखित में जो दिया था वह अभी तक नहीं मिला।

इस संबंध में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल का कहना है कि तकनीकी दिक्कत के कारण एक चेक बाउंस हुआ है। इस चेक की धनराशि शुक्रवार को ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिये पीड़ित परिवार को पहुंचा दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: हेड कांस्टेबल के बेटे ने कार की बोनट पर कटवाया केक, फिर तमंचे से की हर्ष फायरिंग, देखिए Video

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox