होम / UP: बड़ा बदनाम है ये कालिया, महिलाओं को करता था अश्लील इशारे, अब ताउम्र जेल में रहेगा

UP: बड़ा बदनाम है ये कालिया, महिलाओं को करता था अश्लील इशारे, अब ताउम्र जेल में रहेगा

• LAST UPDATED : November 25, 2022

UP

इंडिया न्यूज, मिर्जापुर (Uttar Pradesh) । बंदर को उम्रकैद…। सुनने में अजीब लग सकता है। लेकिन यह सोलह आने सच है। मामला मिर्जापुर का है। यहां एक कालिया नाम का बंदर अपने नाम की वजह से नहीं बल्कि कारनामों के लिए मशहूर हुआ है। कालिया को उम्र कैद की सजा हुई है। यह सजा उसे उसके गलत कामों की वजह से मिली है। आरोप है कि बंदर 250 से ज्यादा लोगों को काट चुका है। वह महिलाओं को देखकर अश्लील इशारे करता था। उसकी दहशत से बच्चे और महिलाएं परेशान थीं। फिलहाल उसे कानपुर चिड़ियाघर में रखा गया है।

तांत्रिक पिलाता था शराब, इसलिए हुआ हिंसक
कालिया बंदर को एक तांत्रिक ने पाल कर रखा था। वह उसे खाने में मांस और पीने के लिए दारू देता था। जिस कारण उसका स्वभाव इतना हिंसक हो गया है और जब तांत्रिक की मौत हुई तो उसका रैया लोगों के प्रति हिंसक हो गया।

कालिया बंदर बीते 5 सालों से कानपुर चिड़ियाघर में है। लेकिन उसकी आदतों में कोई सुधार नहीं हुआ है। इस बंदर के आरोप है कि इसने 250 से ज्यादा महिलाओं को अपना निशाना बना चुका है। महिलाओं और बच्चों को देखते ही उन्हें काटने को दौड़ पड़ता था। वह सिर्फ महिला और बच्चों को ही अपना शिकार बनाता था। इसे मिर्जापुर से गिरफ्तार करके कानपुर के प्राणी उद्यान में पिंजरे में बंद कर दिया गया था।

खुले में नहीं छोड़ा जा सकता
कानपुर प्राणी उद्यान के पशु चिकित्सक डॉ. मोहम्मद नासिर ने बताया कि इस बंदर को खुले में बिल्कुल नहीं छोड़ा जा सकता क्योंकि उसके आगे के दांत बेहद खतरनाक हैं, वह जिसको काटता है, उसका पूरा मांस उखाड़ लेता है।

यह भी पढ़ें: ‘अब अखिलेश गड़बड़ करें तो तुम्ही गुवाह हो, मेरा ही साथ देना’…जब डिंपल से बोले शिवपाल

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox