होम / Uttarakhand: बॉलीवुड गीतकार प्रसून जोशी अब उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर, मिल चुका है ये बड़ा सम्मान

Uttarakhand: बॉलीवुड गीतकार प्रसून जोशी अब उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर, मिल चुका है ये बड़ा सम्मान

• LAST UPDATED : November 26, 2022

Uttarakhand

इंडिया न्यूज, देहरादून (Uttarakhand)। उत्तराखंड शासन ने फिल्म बोर्ड के अध्यक्ष व वरिष्ठ प्रख्यात कवि, लेखक एवं गीतकार (पद्मश्री) प्रसून जोशी को उत्तराखंड राज्य का ब्राण्ड एम्बेसडर बनाया गया है। इस संबंध में सचिव हरिचंद सेमवाल ने आदेश जारी किया है। इससे पहले प्रसून जोशी को उत्तराखंड गौरव सम्मान भी उत्तराखंड सरकार द्वारा दिया जा चुका है।

सचिव हरिचंद सेमवाल द्वारा जारी किए गए आदेश में प्रख्यात कवि, लेखक एवं गीतकार (पदमश्री) प्रसून जोशी को राज्य संस्कृति, धर्मस्व, तीर्थाटन प्रबन्धन एवं धार्मिक मेला अनुभाग का जिम्मा सौंपा गया।‌‌ और साथ ही ब्राण्ड एम्बेसडर बनाये जाने सम्बन्धी प्रस्ताव शासन के अनुमोदनार्थ उपलब्ध कराया गया है। शासन द्वारा पदमश्री प्रसून जोशी को उत्तराखण्ड राज्य का ब्राण्ड एम्बेसडर मनोनीत किये जाने की राज्यपाल द्वारा सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।

17 साल की उम्र में लिखी थी पहली किताब
प्रसून जोशी का जन्‍म 16 सिंतबर 1971 को अल्मोड़ा नगर स्थित मोहल्ला स्यूनराकोट में हुआ। उनका परिवार मूल रूप से अल्मोड़ा के दन्यां से ताल्लुक रखता है। उनके पिता डीके जोशी पीसीएस अफसर थे। मां सुषमा जोशी लोकगायिका थी। ऐसे में साहित्य के प्रति लगाव उन्हें विरासत में मिली। उन्हें संगीत और साहित्य का वातावरण बचपन से मिला। उन्होंने मात्र 17 साल की उम्र में अपनी पहली किताब ‘मैं और वो’लिख डाली थी। वर्ष 2017 में प्रसून जोशी सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन का चेयरमैन बनाया गया। वह अब भी इसी पद पर हैं। सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष होने के साथ प्रसून जोशी McCann World के सीईओ भी हैं।

यह भी पढ़ें: दोषी 5 पुलिसकर्मियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 28 चोटों से खुली थी बर्बरता की कहानी

यह भी पढ़ें: टिहरी में अनोखी दिवाली, गेहूं की फसल में सैकड़ों भक्तों ने लगाई दौड़

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox