होम / Raebareli Road Accident: ट्रकों की आमने-सामने की भीषण टक्कर, तीन की मौत

Raebareli Road Accident: ट्रकों की आमने-सामने की भीषण टक्कर, तीन की मौत

• LAST UPDATED : November 28, 2022

Raebareli Road Accident

इंडिया न्यूज, रायबरेली (Uttar Pradesh)।
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में रविवार की रात भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों में दो फतेहपुर और एक सुल्तानपुर का रहने वाला है। घायल फतेहपुर का है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के घरवालों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम हादस पर कोहराम मचा हुआ है।

ट्रकों के परखच्चे उड़े
यह हादसा रायबरेली-सुल्तानपुर हाइसे पर रेयान पब्लिक स्कूल के सामने हुआ। बताया जा रहा है कि एक ट्रक सुल्तानपुर की तरफ से आ रहा था, जबकि दूसरा रायबरेली की तरफ से आ रहा था। रेयान पब्लिक स्कूल के सामने दोनों ट्रकों की बीच आमने सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए।

इनकी हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इसमें फतेहपुर जिले के शेरमई गांव निवासी पिंटू (22) और बनपुरवा गांव निवासी विनोद (20) और सुल्तानपुर के रहने वाले रमेश (35) की मौत हो गई, जबकि फतेहपुर के बनपुरवा गांव के रहने वाले विजय प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ वंदना सिंह ने बताया कि मृतकों में चालक और क्लीनर हैं।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनीं 100 फरियादियों की समस्याएं, गुरुद्वारे में कृपाण से हुए सम्मानित

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox