होम / Sambhal: वरमाला पहनाते ही दूल्हे ने दुल्हन को किया किस, बोला- तीन हजार की शर्त लगी थी, जानिए फिर क्या हुआ?

Sambhal: वरमाला पहनाते ही दूल्हे ने दुल्हन को किया किस, बोला- तीन हजार की शर्त लगी थी, जानिए फिर क्या हुआ?

• LAST UPDATED : November 30, 2022

Sambhal

इंडिया न्यूज, संभल (Uttar Pradesh) । उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी समारोह में दूल्हे ने बारातियों के सामने दुल्हन को स्टेज पर किस कर लिया। यह बात दुल्हन को नागवार गुजरी। उसने शादी से इंकार कर दिया। पंचायत भी हुई, लेकिन बात नहीं बनी। आखिरकार दूल्हे के पिता ने गलती मानी और पूरी बारात बिना दुल्हन के लौट गई।

सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई थी शादी
यह मामला संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 26 नवंबर को सामूहिक विवाह योजना के तहत बदायूं के बिल्सी निवासी एक युवक की शादी बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से हुई थी। दोनों परिवारों की रजामंदी के अनुसार 28 नवंबर को दूल्हे और उसके पक्ष के लोग बतौर बाराती दुल्हन के गांव आए। रात में शादी की अन्य रस्में अदा की जा रही थी। जयमाला के दौरान दूल्हे ने दुल्हन को माला पहनाई। मगर, इसके बाद अचानक दूल्हे ने दुल्हन को किस कर लिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से दुल्हन भी कुछ देर के लिए हैरान रह गई। मगर, कुछ देर में ही वह आगबबूला हो गई और पैर पटकते हुए स्टेज से उतर कर चली गई।

इसके बाद दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। लड़की ने साफ कहा कि बारात में आए 300 लोगों के सामने इस तरह की हरकत करने वाले लड़के के साथ नहीं रह सकती। दूसरी तरफ दूल्हे ने बताया कि दुल्हन ने खुद शर्त लगाई थी। इसके मुताबिक, अगर दूल्हा उसे स्टेज पर सबके सामने किस करेगा तो वह उसे 1500 रुपए देगी। अगर वह ऐसा नहीं कर पाया तो उसे दुल्हन को 3000 रुपए देने होंगे। जब थाना प्रभारी ने इस बारे में दुल्हन से बात की तो उसने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं था। उसने दूल्हे से कोई शर्त नहीं लगाई थी।

दूल्हे के घरवालों की मिन्नतों पर नहीं मानी दुल्हन
दुल्हन के शादी से इनकार की खबर से कुछ देर के लिए बारातियों और घरातियों में सन्नाटा पसर गया। इस दौरान दूल्हा पक्ष दुल्हन की मिन्नतें करने लगा। मगर दुल्हन जिद पर अड़ गई कि वह अब यह शादी नहीं करेगी। इसके बाद गांव में पंचायत बैठाई गई। पंचायत में दुल्हन ने साफ इनकार कर दिया कि वह यह शादी हरगिज नहीं करेगी और ना ही दूल्हे के साथ जाएगी। इसके बाद मामला थाना बहजोई में पहुंचा। वहां पंचायत की सहमति के आधार पर विवाह की सारी रस्में समाप्त कर दी गई और दूल्हे को बैरंग घर लौटना पड़ा। पुलिस और दूल्हे पक्ष ने काफी प्रयास किया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो जाए। मगर, ऐसा हो नहीं सका।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी बोले- सपा का शासन तालिबानी जैसा था, याद दिलाया कवाल कांड

यह भी पढ़ें: अशरफ अली बनकर मुंबई भागा सपा विधायक, पुलिस ने दर्ज किया एक और केस

Connect Us Facebook | Twitter
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox