होम / Mahrajganj: प्रेमी प्रधान के साथ रंगरलियां मना रही थी पत्नी, पति ने रंगे हाथ पकड़ दोनों को रोड पर पीटा, देखें VIDEO

Mahrajganj: प्रेमी प्रधान के साथ रंगरलियां मना रही थी पत्नी, पति ने रंगे हाथ पकड़ दोनों को रोड पर पीटा, देखें VIDEO

• LAST UPDATED : December 1, 2022

Mahrajganj

इंडिया न्यूज, महराजगंज (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला अपने प्रेमी के साथ होटल में थी, तभी पति वहां पहुंच गया। उसने रंगे हाथों दोनों को पकड़ लिया और बीच रोड उनकी जमकर पिटाई कर दी। हंगामे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस तीनों को थाने लेकर आई है। पड़ताल जारी है। इस घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।

लखनऊ जाने का बहाना कर पति ने किया पीछा
जानकारी के अनुसार, महिला का पति विदेश में रहता है। बुधवार को पति विदेश जाने के लिए मेडिकल कराने की बात कहकर लखनऊ के लिए निकला। पीछे से उसकी पत्नी अपने प्रेमी प्रधान से मिलने के लिए घर से निकल गई। जैसे ही पत्नी घर से निकली, पति भी उसका पीछा करते हुए महराजगंज होटल जा पहुंचा। जहां पत्नी प्रेमी प्रधान विखारी मद्धेशिया संग होटल में रंगरलिया मना रही थी। पति ने होटल पहुंचकर शोर मचाया और दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को रोड पर घसीटकर पीटना शुरू कर दिया। भीड़ ने आरोपी प्रधान की जमकर धुनाई की और इसका वीडियो भी बनाया।

पत्नी ने पति पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
पत्नी ने मामले में पति पर आरोप लगाते हुए भी तहरीर दिया है। कहा है कि पति ने उसे प्रधान के पास भेज कर नाटक रचा है। जो पहले से ही मुझसे पीछा छुड़ाना चाहता था। वह उसे आए दिन मरता पिटता था। जिसकी कई बार उसने अपने स्थानीय थाने में शिकायत की है और मुकदमा भी दर्ज है। मामला कोतवाली पहुंचा जहां देर रात तक मामले की जांच और कार्रवाई चलती रही।

कोतवाल ने कहा- कोई कार्रवाई नहीं हुई
कोतवाल रवि राय ने बताया कि महिला अपने पति के आरोपों को नकार दिया है। बदनाम करने और प्रधान को फंसान का आरोप पति पर लगाया है। हंगामे के बाद दोनों पक्षों को समझाया गया। प्रकरण की जांच की गई। कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: देर रात पेड़ से टकराई तेज रफ़्तार बाइक, तीन दोस्तों की हुई मौत

Connect Us Facebook | Twitter
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox