होम / Pilibhit: 9 साल की बच्ची के साथ की गयी दरिंदगी, पेट को चीर कर खेत में मरने के लिए छोड़ दिया

Pilibhit: 9 साल की बच्ची के साथ की गयी दरिंदगी, पेट को चीर कर खेत में मरने के लिए छोड़ दिया

• LAST UPDATED : December 4, 2022

Pilibhit

इंडिया न्यूज, पीलीभीत (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के अमरिया थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के बाहरी इलाके में शनिवार को एक 9 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की गई। उसे काट दिया गया और गेहूं के खेत में मरने के लिए छोड़ दिया गया। पुलिस ने बताया कि तीसरी कक्षा की छात्रा का पेट कटा हुआ था और उसके आंत के अंग चारों ओर बिखरे हुए थे।

रहस्यमय हालत में मिली बच्ची
बच्ची के पिता के अनुसार शुक्रवार की रात बच्ची अपने चाचा शादाब अहमद के साथ के साथ पास के गांव सरिंदा पट्टी गयी थी। वह उस रात लापता हो गई थी। परिवार द्वारा उसकी तलाश करने के बाद आखिरकार शनिवार सुबह लगभग 6 बजे उसे खोजने में कामयाब रहा। बच्ची के रहस्यमय हालत मिलने के बाद उसके पिता ने तुरंत एम्बुलेंस के लिए फोन किया। बच्ची तब तक ज़िंदा थी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने अपने हमलावर के नाम का खुलासा करने की कोशिश कर रही थी। लेकिन इससे पहले कि वह ऐसा कर पाती, उसने दम तोड़ दिया। एसपी दिनेश कुमार प्रभु स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे।

500 मीटर की दूरी पर खून से सना चाकू
पुलिस ने शकील वैस्तव नाम के एक स्थानीय ग्रामीण के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार अनीस अहमद की शकील के साथ पुरानी दुश्मनी थी, जिसे सुलझाया नहीं जा सका था। वास्तव में, मामले के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी और यह अभी भी अदालत में लंबित है। एसएचओ मुकेश शुक्ला ने बताया कि हत्या स्थल से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित एक खेत से खून से सना चाकू बरामद किया गया। मिली जानकारी अनुसार फॉरेंसिक टीम द्वारा सभी जरूरी सबूत जुटा लिए गए हैं। वहीं आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी से मिली जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर बलात्कार की संभावना से इनकार कर दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: Rape: अपहरण कर युवती के साथ किया दुष्कर्म, हत्या कर खेत में दफनाया

Connect Us Facebook | Twitter
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox