होम / Mathura: श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह में हनुमान चालीसा पाठ करने का एलान, फोर्स ने किया फ्लैग मार्च

Mathura: श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह में हनुमान चालीसा पाठ करने का एलान, फोर्स ने किया फ्लैग मार्च

• LAST UPDATED : December 5, 2022

Mathura

इंडिया न्यूज, मथुरा (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश के मथुरा में हिंदूवादी नेता और संगठनों ने 6 दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह में हनुमान चालीसा पाठ करने का एलान किया हैं। इसके बाद से जिले की पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गई हैं। जिला प्रशासन ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह के आसपास के क्षेत्र को 2 सुपर जोन, 4 जोन और 8 सेक्टरो में बांटा है। सुरक्षा के मद्देनजर आगरा जोन में लगभग 1260 जवानों को तैनात किया गया है।

आगरा से आयी फोर्स संभालेंगी मोर्चा
आज से ही पुलिस प्रशासन ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह की तरफ जाने वाले वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया हैं। केवल इमरजेंसी वाहनों को ही जाने दिया जाएगा। वहीं श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह मस्जिद की सुरक्षा के लिए आगरा जोन के फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़ और आगरा से आयी फोर्स मोर्चा संभालेंगी। मथुरा पुलिस प्रशासन श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह मस्जिद की ड्रोन कैमरा से चप्पे-चप्पे पर नजर रखेगी।

सीओ सिटी ने पुलिस कर्मियों को दिया दिशा निर्देश
6 दिसम्बर को हिंदूवादी संगठनों के ऐलान के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह मस्जिद पर 4 एसपी, 12 सीओ, 45 एसएचओ, 145 एसआई, 450 कांस्टेबल, 12 महिला एसआई, 85 महिला कांस्टेबल, 2 टीआई, 6 टीएसआई, 60 ट्रैफिक पुलिसकर्मी, 2 कंपनी पीएससी, टियर गैस, दमकल, बम निरोधक दस्ता, क्यूआरटी आदि फोर्स तैनात रहेगी।

सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने सभी पुलिस कर्मियों को सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए दिशा निर्देश दिए गए है। मथुरा जिले में धारा 144 पहले से ही लागू कर दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कही किसी भी तरह की चूक न हो जाए, इसके लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। वहीं पुलिस ने शाही ईदगाह मस्जिद और जन्मभूमि क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।

Connect Us Facebook | Twitter
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox