होम / Agra: महिला ने पति के खिलाफ लिखाई कम्प्लेन, शादी के बाद भी रहता है गर्लफ्रेंड के साथ

Agra: महिला ने पति के खिलाफ लिखाई कम्प्लेन, शादी के बाद भी रहता है गर्लफ्रेंड के साथ

• LAST UPDATED : December 5, 2022

Agra

इंडिया न्यूज, आगरा (Uttar Pradesh)। यूपी के आगरा में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ कम्प्लेन लिखाई है। पत्नी की आरोप है कि उसका पति शादी के बाद भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहता है। पत्नी ने बताया कि उसके ससुराल वाले भी उसपे उत्पीड़न करते हैं। उसने अपने ससुराल वालों से जान का खतरा भी बताया है।

गर्लफ्रेंड के साथ रहता है पति
शिकायत लेके आयी महिला का नाम रेखा बेन है। रेखा का कहना है कि कहना है कि 20 फरवरी 2018 में उसकी शादी विनोद से हुई थी। शादी के बाद भी उसका पति विनोद अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहता है। रेखा का कहना है कि विनोद अपनी गर्लफ्रेंड की पूरी बात मनाता है। गर्लफ्रेंड के कहने पर ही विनोद रेखा के साथ नहीं रहता। यहाँ तक कि शादी के 4 साल हो जाने के बाद भी उसके पति ने उसके साथ कोई शारीरिक सम्बन्ध नहीं बनाया है।

दहेज़ के लिए करते हैं उत्तपीड़न 
रेखा का कहना है कि उसके ससुराल वाले उससे दहेज़ की मांग करते हैं। उसने बताया कि शादी में उसके घर वालों ने अपनी हैसियत के हिसाब से भरपूर दहेज़ दिया था। मगर अब भी रेखा के ससुराल वाले उससे दहेज़ में 5 लाख रूपए मंगाते हैं। दहेज़ की मांग को लेकर रेखा के ससुराल वाले उस पर शारीरिक व मानसिक उत्तपीड़न करते हैं।

पुलिस ने किया केस दर्ज
महिला की शिकायत के बाद ससुराल वालों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने धारा 498 ए, 323, 504, 506 और दहेज़ अधिनियम के अंतर्गत विनोद, विनोद के पिता, विनोद की मां, विनोद के भाई, विनोद की बहन और विनोद की गर्लफ्रेंड के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच के आधार पर आगे कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: हरीश रावत ने मोदी सरकार को पीओके की दिलाई याद, पाकिस्तान कमजोर है तो ले लेना चाहिए कश्मीर 

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox