होम / Kannauj: अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को घेरा, बोले- निकाय चुनाव पूरी जोरदारी से लड़ेंगे

Kannauj: अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को घेरा, बोले- निकाय चुनाव पूरी जोरदारी से लड़ेंगे

• LAST UPDATED : December 6, 2022

Kannauj

इंडिया न्यूज, कन्नौज (Uttar Pradesh)। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को कन्नौज पहुंचे। यहां उन्होंने चुनाव आयोग को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि मैनपुरी में सपा को जनता ने जिता दिया। चुनाव में परसेंटेज इसलिए कम रहा, क्योंकि चुनाव के वोट न डालने की साजिश की गई। लोगों ने तमाम वीडियो बनाए, शेयर किए, टैग किए, लेकिन इलेक्शन कमीशन ने कोई संज्ञान नहीं लिया। इसलिए जो लोग लोकतंत्र बचाना चाहते हैं, वो सब लोग एकजुट हों और सरकार के खिलाफ आवाज उठाएं।

भाजपा और दिन रही तो सारे अधिकार छिन जाएंगे
अखिलेश यादव ने कहा कि अभी मैनपुरी का चुनाव खत्म हुआ है। रामपुर का चुनाव आपने देखा। ऐसा लग रहा है कि अगर बीजेपी की सरकार अब और दिन रही तो हमारे-आपके सब अधिकार छीन लिए जाएंगे। जो अधिकार हमें बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने दिया एक वोट का, वो भाजपा की सरकार रही तो छिन जाएंगे। इसलिए मैं सभी लोगों से कहूंगा कि जो लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं, जो लोग उस संविधान बचाना चाहते हैं जो बाबा साहब ने लिखा, जो उस सिद्धान्त को बचाना चाहते है, जो डॉक्टर राम मनोहर लोहिया ने दिया, वो सब एक होकर भारतीय जनता पार्टी को हटाने में लग जाएं।

सरकार वोट न डालने देने की साजिश रच रही
उन्होंने कहा कि भाजपा धोखा, साजिश, फरेब, झूठ का सहारा लेती है। रामपुर के चुनाव में भाजपा ने लोगों को घर से नहीं निकलने दिया। अगर घर से निकले आप तो अपमानित हुए आप। आपको लाठी मारी गई। आपके हाथ-पैर को नुकसान पहुंचाया गया। लोकतंत्र में इलेक्शन कमीशन का काम होता है कि वोट ज्यादा से ज्यादा डाले जाएं, लेकिन इलेक्शन कमीशन भी कोई सुनवाई नहीं कर रहा था। पूरा प्रशासन-शासन इस बात पर लगा था कि लोग वोट न डाल पाएं। लोकतंत्र वोट डालने से मजबूत होता, लेकिन ये सरकार वोट न डालने देने की साजिश कर रही है।

निकाय चुनाव के लिए सपा तैयार
निकाय चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी जोरदारी से निकाय चुनाव में उतरेगी। पूरी पार्टी चुनाव को लेकर तैयार है। अखिलेश यादव ने डेंगू को लेकर भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि जहां-जहां भाजपा मेयर हैं, वहां डेंगू फैला हुआ है। इन्होंने सफाई के नाम पर गंदगी फैला रखी है।

यह भी पढ़ें: ससुर ने बहू के लिए खोजा रिश्ता, शादी की उठाई पूरी जिम्मेदारी, बेटी बनाकर किया विदा

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox