होम / Today Horoscope: इस राशि के जातक रहें सावधान, खड़ी हो सकती है बड़ी समस्या

Today Horoscope: इस राशि के जातक रहें सावधान, खड़ी हो सकती है बड़ी समस्या

• LAST UPDATED : December 7, 2022

Today Horoscope

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh) । दिन रविवार , तारीख 7 नवंबर। आज के दिन वृषभ राशि के जातकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। वरना कोई बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। अब जानिए सभी राशियों का राशिफल…

मेष 
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। आज आपको अपने कामों पर ध्यान देने की जरूरत है।मेहनत करने पर आपको सफलता मिलेगी। आज आप प्रॉपर्टी जैसी चीज खरीद सकते है। बिसिन्स पर विशेष ध्यान दें। परिवार के साथ समय व्यतीत करें। किसी बाहरी के कारण परिवार में मतभेद होने से सावधान रहें। बेवजह तनाव से दूर रहें।

वृषभ 
आज आपको सावधान रहने की विशेष आवश्यकता है। किसी दूसरे के वजह से समस्या में फंस सकते हैं। आर्थिक रूप से भी सावधान रहे, हो सकता है कि व्यर्थ का ही पैसा खर्च हो जाये। कार्यक्षेत्र में भी आज थोड़ा ध्यान दें। किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें। परिवार का आज भरपूर सहयोग मिलेगा। भगवान की आराधना से सकारात्मकता बनी रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मिथुन 
आज रुके हुए काम बनने की संभावना है। किसी विशेष के साथ से आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। घर का माहौल भी आज काफी खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी से नजदीकियां बढ़ेगी। विवादित कार्यों से दूर रहें वर्ण बेवजह समस्या हो सकती है। स्वस्थ में हलकी मौसमी समस्या हो सकती है।

कर्क 
आज घर में कोई शुभ समाचार मिलने से उत्सव का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानिया आ सकती हैं। किसी नयी योजना से जुड़े निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें। आज अपनी भावनाओं पर भी काबू रखें, वरना कोई आपका फायदा उठा सकता है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य में हड्डियों सम्बंधित समस्या हो सकती है।

सिंह 
आज आपको अपने मनोबल को बढ़ने की जरुरत है। छति मोती समस्याएं हो सकती है। अपने अंदर किसी भी परिस्थिति में सकारात्मकता बनाएं रखें। किसिस भी निसने को लेने से पहले विचार जरूर कर लें। जीवनसाथी के साथ मधुरता बढ़ेगी। मधुमेह और रक्तचाप के मरीज अपना विशेष ध्यान रखें।

कन्या 
आज आपको आपकी मेहनत का फल मिल सकता है। आर्थिक रूप से भी आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपको अपनी योग्यता से नई उपलब्धियां हासिल होंगी। आज कार्यक्षेत्र से जुड़ी की यात्रा पर भी आप जा सकते हैं। घर के किसी सदस्य का स्वस्थ बिगड़ सकता है।

तुला 
आज आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है। आज आपका स्वभाव भी काफी संतुलित रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार का बदलाव न करें। किसी करीबी से मनमुटाव होने की सम्भावना है। पारिवारिक रूप से दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी से नजदीकियां बढ़ेगी। मौसमी बीमारियों से बचने की अवहशयकता है।

वृश्चिक 
आपके दिन की शुरुआत काफी अच्छी होने वाली है। आज आपको कोई उपलब्धि भी मिल सकती है। कार्यस्थल में विशेष ध्यान दें। मतभेदों से बैजू रहे। अपने दुश्मनों से आज सतर्क रहें। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वस्थ आज काफी अच्छा रहने वाला है।

धनु 
आज आपकी लोकप्रियता बढ़ने के आसार बन रहे हैं। आजु आपके संपर्कों का दायरा भी बढ़ सकता है। नकारात्मक बातों से दूर रहे। नयी योजनाओं की आज शुरुआत कर सकते हैं। परिवार में मधुरता रहेगी। जोड़ों और पेट की समस्या आज परेशान कर सकती है।

मकर 
आज घर में उत्सव का माहौल रह सकता है। व्यवसाय में उचित लाभ हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को भी आज सराहना मिलेगी। बेवजह की नोकझोंक से बचें। ठगी का भी सामना करना पड़ सकता है इसलिए सावधान रहे। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वस्थ उत्तम रहने वाला है।

कुम्भ 
आज घर में शादी विवाह का माहौल बन सकता है। आर्थिक निर्णयों में जल्दबाजी न दिखाएं। बेवजह के ख़र्चों से बचें। आज आपको उचित सलाह मिल सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलना हो सकता है। परिवार में प्रेम संबंधों को लेकर स्वीकृति मिल सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

मीन 
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी यात्रा की भी योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदार रहे। किसी बड़ी सबलता के मिलाने की संभावना बन रही है। मित्रों से मुलाकात से आज का दिन काफी खुशनुमा रहेगा। किसी समस्या के आने पर बड़ों से सुझाव लें। खानपान पर विशेष ध्यान दें।

यह भी पढ़ें:Bareilly: निकाय चुनाव से पहले मतदाताओं को साधेंगे सीएम योगी, स्मार्ट सिटी को देंगे 1447 करोड़ की सौगात

Connect Us Facebook | Twitter

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox