होम / Sambhal: दुल्हन को दूल्हे की नहीं पसंद आई नाक, घंटों पंचायत के बाद भी नहीं बनी बात, भूखे लौटे बाराती

Sambhal: दुल्हन को दूल्हे की नहीं पसंद आई नाक, घंटों पंचायत के बाद भी नहीं बनी बात, भूखे लौटे बाराती

• LAST UPDATED : December 7, 2022

Sambhal

इंडिया न्यूज,संभल (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश के संभल जिले में आई बारात में दूल्हे की नाक अच्छी नहीं थी। इसकी जानकारी दुल्हन को हुई तो उसने निकाह करने से इनकार कर दिया।

पंचायत के बाद बारात को लेकर जाना पड़ा वापस
यह जानकारी दूल्हा और उसके परिजनों को हुई तो वह घर के बड़ों के पास पहुंचे। पंचायत हुई लेकिन दुल्हन ने निकाह की हामी नहीं भरी। लगभग तीन घंटे तक चली पंचायत के बाद बारात को लौटना पड़ा। बारातियों को खाना भी नहीं मिला। वह ऐसे ही भूखे चले गए। दूल्हे की नाक अच्छी नहीं होने पर दुल्हन के खफा होने की चर्चा आसपास के गांवों में बनी हुई है।

लोगों में यह बात चर्चा का विषय
असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की दोपहर ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की बारात आई हुई थी। बारात के आने पर स्वागत की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान किसी महिला ने आकर दुल्हन को बताया कि दूल्हे की नाक अच्छी नहीं है। कुछ ही देर में दुल्हन के घर मौजूद लोगों में यह बात चर्चा का विषय बन गया। इसी बात पर दुल्हन खफा हो गई और परिजनों से कहा कि वह निकाह नहीं करेगी। परिजनों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन दुल्हन निकाह नहीं करने की जिद पर अड़ी रही। परिजनों को दुल्हन की बात को मानना पड़ा और दूल्हे पक्ष को बताया कि यह शादी नहीं हो पाएगी।

दूल्हन के बिना लौटा दुल्हा
दूल्हा के परिजनों ने पंचायत कराई, गांव के जिम्मेदार लोग दुल्हन को समझाने का प्रयास करते रहे लेकिन बात नहीं बनी। यह विवाद उस समय हुआ जब बरातियों ने खाना भी नहीं खाया था। बिना दूल्हन लिए दुल्हे को लौटना पड़ा और भूखे बारातियों के जाने की बात कई गांवों में चर्चा का विषय है। वहीं असमोली थाना प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि इस मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ेंशूटिंग के लिए वाराणसी पहुंचे अभिषेक बच्चन, बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन , सेल्फी के लिए बेताब दिखे फैंस

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox