होम / Lucknow: रंगोली होटल के बेस्ट बिरयानी रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, आग में झुलस कर एक व्यक्ति की मौत

Lucknow: रंगोली होटल के बेस्ट बिरयानी रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, आग में झुलस कर एक व्यक्ति की मौत

• LAST UPDATED : December 9, 2022

Lucknow

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। बीते गुरुवार देर रात लखनऊ के एक होटल में आग लग गई। आग हुसैनगंज स्थित रंगोली होटल के भूतल पर रेस्टोरेंट में लगी। इस दुर्घटना में रेस्टोरेंट में मौजूद एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति आग में बुरी तरह झुलस गया है। होटल में आग से बचाव के लिए कोई उपकरण मौजूद नहीं था।

सिलेंडर में लगी आग
बीते गुरुवार देर रात हुसैनगंज स्थित रंगोली होटल के बेस्ट बिरयानी रेस्टोरेंट में आग लग गई। मिली जानकारी अनुसार आग रेस्टोरेंट के सिलेंडर में लगी थी। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया। जानकारी अनुसार रेस्टोरेंट में आग पर काबू पाने के लिए की उपकरण भी मौजूद नहीं था। यही कारण है कि आग बढ़कर इतना भयानक रूप लेली। आग के लगते ही रेस्टोरेंट में अफरा तफरी मच गई अफरा तफरी मच गया। सभी अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। हालांकि मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया।

आग में झुलसकर एक की मौत
रंगोली होटल के बेस्ट बिरयानी रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग में प्रकाश सुधाकर की मौत हो गई, वहीं बादशाह गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गए। आपको बता दें कि प्रकाश और बादशाह साथ में रंगोली होटल में रुके थे। दोनों नासिक निवासी प्रतापगढ़ के एक शादी समारोह से वापिस लौट रहे थे और आराम के लिए होटल में ठहरे। भूख लगने पर दोनों रेस्टुरेंट में खाना खाने गए थे। आग लगने के बाद बादशाह किसी तरह आग से बच कर बहार निकल आए मगर प्रकाश स्टोर रूम में फंसा रह गया। दमकल विभाग ने प्रकाश को स्टोर रूम में बेहोश पाया था। प्रकाश को अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने प्रकाश को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को दिया निर्देश, एलीफैंट कॉरिडोर मामले में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox