होम / Draupadi Murmu: लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी पहुंची द्रौपदी मुर्मू, युवा अधिकारियों को किया सम्बोधित 

Draupadi Murmu: लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी पहुंची द्रौपदी मुर्मू, युवा अधिकारियों को किया सम्बोधित 

• LAST UPDATED : December 9, 2022

Draupadi Murmu

इंडिया न्यूज, देहरादून (Uttarakhand)। आज अपने देहरादून के 2 दिवसीय दौरे के दौरान देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी पहुंची। यहां देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अकादमी (एलबीएसएनएए) में 97 वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह में युवा प्रशिक्षित युवा अधिकारियों को संबोधित किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने वहां मौजूद सभी युवाओं का मनोबल बढ़ाया।

युवा अधिकारियों का बढ़ाया मनोबल 
लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के युवा अधिकारियों को संबोधित करने को मुर्मू ने सुखद अनुभव बताया। मुर्मू ने रॉयल भूटान सिविल को भी प्रशिक्षण के लिए प्रशंसा व बधाई दी। उन्होंने ने कहा कि वह खुश हैं कि उन्हें इस अकादमी में नए हॉस्टल ब्लॉग और मेस एरीना फॉलो फील्ड और अन्य सुविधाओं का उद्घाटन करने का अवसर मिला। उन्होंने इन सभी सुविधाओं से सबको और सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

हिमालयन एंड नार्थ ईस्ट आउटर लर्निंग एरीना 
मुर्मू ने आज हिमालयन एंड नार्थ ईस्ट आउटर लर्निंग एरीना की लेकर ख़ुशी जताते हुए कहा कि यह बहुत ख़ुशी की बात है कि हिमालयन एंड नार्थ ईस्ट आउटर लर्निंग एरीना का निर्माण कार्य शुरू हो रहा है। यह सिविल सर्वेंट्स के लिए हिमालय और भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र के बारे में एक ज्ञान कोष का काम करेगी।

सरदार वल्लभ भाई पटेल को किया याद 
अपने संबोधन के दौरान मुर्मू ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को भी याद किया। अप्रैल 1947 में सरदार वल्लभ भाई पटेल ने आईएएस के प्रशिक्षु बैच से मिलते समय जो अपेक्षाएं जताई थी, हम गर्व से कह सकते हैं की सिविल सर्विस के लोग इन अपेक्षाओं पर खड़े उतरे हैं।

वंचित वर्ग का रखें ध्यान 
मुर्मू ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के द्वारा सिविल सर्विसेज को सम्बोधित करते हुए दिए गए सम्बोधन को याद करते हुए कहा कि आपको समाज के वंचित वर्ग के लोगों के लिए संवेदना रखनी होगी। आपके सामने कई कठिनाई आएंगीं, आपको उस समय इन मूल्यों का अनुसरण करते हुए पूरे आत्मविश्वास के साथ काम करना होगा। भारत को उन्नति और विकास के मार्ग पर अग्रसर करना आपका दायित्व है। आप अगर समाज के उपेक्षित और वंचित वर्ग को ध्यान में रख कर अपना निर्णय लेंगे तो आप अपने लक्ष्य को पा सकेंगे।

ग्लोबल वार्मिंग पर की चर्चा 
मुर्मू ने ग्लोबल वार्मिंग पर चर्चा करते हुए कहा कि पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से जूझ रही है। इस समस्या के समाधान के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है। आपसे मेरी अपील है कि भारत सरकार पर्यावरण सुरक्षा से जुड़ी सभी योजनाओं को लागू करें, जिससे हमारा भविष्य सुरक्षित हो सके।

यह भी पढ़ें: Lucknow: रंगोली होटल के बेस्ट बिरयानी रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, आग में झुलस कर एक व्यक्ति की मौत

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox