होम / Uttarakhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड को दिया 2001 करोड़ की सौगात

Uttarakhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड को दिया 2001 करोड़ की सौगात

• LAST UPDATED : December 9, 2022

Uttarakhand

इंडिया न्यूज, उत्तराखंड (Uttarakhand): उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आई हुई थी। शुक्रवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून से राष्ट्रपति को विदाई दी।

राष्ट्रपति ने युवा प्रशिक्षित अधिकारियों को किया संबोधित
2 दिवसीय दौरे के दौरान देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी पहुंची। यहां देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अकादमी में 97 वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह में युवा प्रशिक्षित अधिकारियों को संबोधित किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने वहां मौजूद सभी युवाओं का मनोबल बढ़ाया।

युवा अधिकारियों को संबोधित करने को कहा सुखद अनुभव
वहीं लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के युवा अधिकारियों को संबोधित करने को मुर्मू ने सुखद अनुभव बताया। मुर्मू ने रॉयल भूटान सिविल को भी प्रशिक्षण के लिए प्रशंसा और बधाई दी। उन्होंने ने कहा कि वह खुश हैं, कि उन्हें इस अकादमी में नए हॉस्टल ब्लॉग और मेस एरीना फॉलो फील्ड और अन्य सुविधाओं का उद्घाटन करने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि इन सभी सुविधाओं से सबको और सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

देवभूमि उत्तराखंड को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2001 करोड़ की 9 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास की। उत्तराखंड की दून यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में शामिल होकर राष्ट्रपति मुर्मू तृतीय दीक्षांत समारोह में मेधावियों को प्रमाण पत्र वितरित कर बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें:  लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी पहुंची द्रौपदी मुर्मू, युवा अधिकारियों को किया सम्बोधित

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox