होम / Rudrapur: 8 साल के बच्चे की हुई थी संदिग्ध मौत, मां के कहने पर कब्र से निकलवाया शव 

Rudrapur: 8 साल के बच्चे की हुई थी संदिग्ध मौत, मां के कहने पर कब्र से निकलवाया शव 

• LAST UPDATED : December 11, 2022

Rudrapur  

इंडिया न्यूज, रुद्रपुर (Uttarakhand)। उत्तराखंड के के रुद्रपुर में  पहले 8 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत हो गयी थी। मौत के बाद बच्चे को दफना भी दिया गया था। मगर बच्चे की मां को हत्या की आशंका हुई। बच्चे की मां ने हत्या की तहरीर पुलिस स्टेशन में दी। मेल की सूचना के बाद पुलिस ने प्रशासन की अनुमति से बच्चे की कब्र खुदवा कर शव को बहार निकलवाया है।

संदिग्ध हालत में मिला था बच्चा 
मृत बच्चे का नाम पारस है। बच्चे की मां ने बताया कि उसके 4 बच्चे हैं। घटना के दिन उसके 2 बच्चे स्कूल गए थे। घर पर उसकी बेटी और पारस थे। बच्चे की मां जब घर वापस आई तो हैरान रह गई। घर आने के बाद उसने पारस को संदिग्ध हालत में मृत पाया। बच्चे के पैर मुड़े हुए थे और गले में दुपट्टा लिपटा था साथ ही जीभ बाहर निकली हुई थी। बच्चे को ऐसे मृत देख कर घर मेंरोना मच गया। मां ने बताया कि आसपास के लोगों की बातों में आकर उसने पुलिस को सूचना नहीं दी। बच्चे के शव  को मूल निवास बरेली ले जाकर दफना दिया गया था। मगर अब महिला को हत्या का संदेह हो रहा है। जिसके बाद महिला ने पुलिस को मेल की सूचना दी।

शव को निकला बाहर 
मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन करना शुरू कर दिया। जांच की मांग के बाद पुलिस ने प्रशासन की अनुमति से बच्चे कब्र खुदवा कर शव बाहर निकला गया। मिली जानकारी अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेजा जाएगा।


Connect Us
 Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox