होम / Amethi: अमेठी से लड़ेगे राहुल गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव: अजय राय

Amethi: अमेठी से लड़ेगे राहुल गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव: अजय राय

• LAST UPDATED : December 14, 2022

Amethi

इंडिया न्यूज, अमेठी (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रांतीय प्रमुख अजय राय ने बुधवार को दावा किया कि राहुल गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव अमेठी से लड़ेंगे, क्योंकि अमेठी से नेहरू-गांधी परिवार का पुराना पारिवारिक रिश्ता है। उन्होंने अमेठी की जनता से अपील किया है कि वे राहुल गांधी को फिर से प्रचंड बहुमत से सांसद चुनकर दिल्ली भेजें।

2019 के चुनावों स्मृति ईरानी से हारे थे राहुल गांधी
राहुल गांधी 2019 के चुनावों में भाजपा की स्मृति ईरानी से हार गए थे। उससे पहले उन्होंने लगातार तीन बार अमेठी संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व किया था। उनसे पहले संजय गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी भी अमेठी से जीते थे।

जगह-जगह हुआ भारत जोड़ों यात्रा का स्वागत
राहुल गांधी की पिछले 97 दिनों से चल रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बारे में राय ने कहा कि यात्रा अभी राजस्थान से होकर गुजर रही है, जिसके बाद यह अगले साल तीन और चार जनवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। उससे पहले कांग्रेस पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के द्वारा जगह-जगह पर प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा छह प्रांतीय प्रमुख भी नियुक्त कर रखे हैं। 11 दिसंबर से भारत जोड़ो प्रादेशिक यात्रा उनके के नेतृत्व में प्रयागराज से प्रारंभ की गई जो कौशांबी प्रतापगढ़ होते हुए 14 दिसंबर को अमेठी पहुंची। उनका कहना था कि अमेठी जिले में यह यात्रा 25 किलोमीटर लंबी होगी, जिसमें जगह-जगह पर इस यात्रा का स्वागत किया जा रहा है।

22 दिसंबर को वाराणसी में समाप्त होगी यात्रा
इस यात्रा में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, पूर्व प्रभारी माता प्रसाद वैश्य, आशीष शुक्ला, आकर्ष शुक्ला, शुभम सिंह, ओम प्रकाश दुबे सहित पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ताओं का हुजूम दिखा। यह यात्रा अमेठी जनपद के बाद सुल्तानपुर पहुंचेगी । वहां से जौनपुर, मिर्जापुर, चंदौली,भदोही, सोनभद्र होते हुए अंत में वाराणसी में 22 दिसंबर को वह समाप्त होगी।

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox