होम / Dehradun: सरकारी नौकरियों में फिर शुरू होगा खेल कोटा, प्रदर्शन के आधार पर मिलेगी सरकारी नौकरी 

Dehradun: सरकारी नौकरियों में फिर शुरू होगा खेल कोटा, प्रदर्शन के आधार पर मिलेगी सरकारी नौकरी 

• LAST UPDATED : December 15, 2022

Dehradun

इंडिया न्यूज, देहरादून (Uttarakhand)। उत्तराखंड के खिलाड़ी युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है। प्रदेश सरकार ने युवा खिलाड़ियों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। अब उत्तराखंड में खिलाड़ी युवाओं को उनके प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश में सरकारी नौकरी में कोटा मिलेगा। इसकी सूचना खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने की है।

सरकारी नौकरियों में शुरू होगा खेल कोटा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राज्य में सरकारी नौकरियों में खेल कोटा फिर से शुरू करने की घोषणा की। उच्च न्यायालय के एक आदेश के अनुपालन में, पिछले कुछ वर्षों से सरकारी नौकरियों में खेल कोटा बंद कर दिया गया था।  पुष्कर धामी के अनुसार अगर इसे फिर से शुरू किया जाता है, तो इस कदम से कई खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर उनके प्रदर्शन के आधार पर नौकरी पाने में लाभ हो सकता है।

मुख्यमंत्री ने की घोषणा
मुख्यमंत्री ने देहरादून पुलिस लाइन में 11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए यह घोषणा की। धामी ने कहा कि देश में एक समृद्ध खेल संस्कृति विकसित हो रही है और परिणामस्वरूप, हमारे खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहनीय प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए नई नीति लागू की गई है। नीति में खिलाड़ियों और उनके बुनियादी ढांचे के उन्नयन की व्यवस्था की गई है। खेल एक व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए फायदेमंद हैं।”।

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox