होम / Five Time MLA Ramsevak Patel Joins BJP : पांच बार के विधायक रामसेवक पटेल भाजपा में हुए शामिल

Five Time MLA Ramsevak Patel Joins BJP : पांच बार के विधायक रामसेवक पटेल भाजपा में हुए शामिल

• LAST UPDATED : December 7, 2021

इंडिया न्यूज, लखनऊ: 

Five Time MLA Ramsevak Patel Joins BJP  बदायूं में बड़ा राजनीतिक उलटफेर हुआ। पांच बार बिनावर से विधायक रहे रामसेवक सिंह पटेल लखनऊ में भाजपा में शामिल हो गए हैं। रामसेवक सिंह पटेल ने 2007 में भाजपा छोड़ दी थी। इसके बाद वह उमा भारती की पार्टी में शामिल हो गए थे और उनकी पार्टी की इकलौती सीट जीतकर दी थी। इसके बाद वह 2017 में वह शिवसेना चुनाव लड़े जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

इसके बाद से वह भाजपा के विरोधी कहे जाने लगे थे। इसी भाजपा सरकार में उनकी कोठी भी तोड़ दी गई थी। अब उनके भाजपा में शामिल होने से जिले के राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक मान रहे हैं रामसेवक पटेल को भाजपा सदर विधानसभा से चुनाव भी लड़ा सकती है।

जेल में रहते हुए जीता था पहली बार चुनाव Five Time MLA Ramsevak Patel Joins BJP

रामसेवक सिंह पटेल 1989 में पहली बार विधायक बने थे। उस समय शहर में हुए दंगे के बाद उन्हें जेल भेजा गया था। उन्होंने जेल में ही रहकर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। इसके बाद रामसेवक 1991, 1993, 1996 और 2007 में चुनाव जीते थे।

कुर्मी वोटरों पर है अच्छी पकड़ Five Time MLA Ramsevak Patel Joins BJP

रामसेवक पटेल की छवि हिंदूवादी नेता के रूप में देखी है। इसके अलावा जिले की राजनीति में बड़ा हस्तक्षेप रखने वाले कुर्मी वोटरों पर भी उनकी अच्छी पकड़ है।

Read More: Gorakhpur DM Ordered To Take Possession : गोरखपुर के डीएम ने दिया गैंगस्टर रणधीर सिंह की संपत्ति पर कब्जा करने का आदेश

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox